News Room Post

MP BJP Candidate List: मध्य प्रदेश चुनाव के लिए BJP ने जारी किया 39 उम्मीदवारों का नाम, यहां देखें पूरी सूची

MP Election 2023: बता दें कि बुधवार को राजधानी दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक हुई थी। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह समेत CEC सदस्य बैठक में शामिल हुए।   

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने वाले है। एक तरफ जहां चुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा ने राज्य में दोबारा कमल खिलाने की कोशिश में जुट गई है। पार्टी ने अभी से विजयी पताका लहराने के लिए कमर कस ली है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पूरा दमखम लगा रही है। इसी बीच अब भाजपा ने आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंक दिया है। गुरुवार को भाजपा ने मध्य प्रदेश चुनाव को देखते हुए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 39 प्रत्याशी के नामों का ऐलान किया है। खास बात ये है कि भाजपा की पहली में लिस्ट में उन सीटों पर प्रत्याशी के नाम जारी किए है, जहां कांग्रेस पार्टी का दबदबा है। भाजपा को इन सीटों पर करारी शिकस्त झेलने पड़ी थी।

बता दें कि राज्य में कुल 230 विधानसभा सीटें है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। पहली लिस्ट में पार्टी ने दस महिला प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतरा है। भाजपा ने सबलगढ़ से सरला विजेंद्र रावत, सुमावली से अदल सिंह कंसाना, गोहद (SC) से लाल सिंह आर्या, पिछोर से प्रीतम लोधी, चाचौड़ा से प्रियंका मीणा, चंदेरी से जगन्नाथ सिंह रघुवंशी को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा बंडा से वीरेंद्र सिंह लम्बरदार, महाराजपुर से कामाख्या प्रताप सिंह, छतरपुर से ललिता यादव, पथरिया से लखन पटेल, गुन्नौर (SC) से राजेश कुमार वर्मा, चित्रकूट से सुरेंद्र सिंह गहरवार, पुष्पराजगढ़ (ST) से हीरा सिंह श्याम, बड़वारा (ST) से धीरेंद्र सिंह को टिकट थमाया है। हालांकि पहली लिस्ट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई दिग्गजों के नाम नहीं है।

बता दें कि बुधवार को राजधानी दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक हुई थी। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह समेत CEC सदस्य बैठक में शामिल हुए। गौरतलब है कि साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जीत हासिल हुई थी, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से बागी होने के बाद उनके साथ कई विधायकों ने पार्टी का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे जिसके बाद कमलनाथ की सरकार गिर गई थी और फिर भाजपा ने सरकार बनाई।

Exit mobile version