News Room Post

West Bengal: बंगाल में दीदी की सरकार खतरे में? BJP विधायक के बयान से मची खलबली

नई दिल्ली। क्या पश्चिम बंगाल (West Bengal ) में ममता बनर्जी की सरकार गिराने जा रहे है? महाराष्ट्र के बाद अब बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का कमल खिलाने जा रहा है? ये हम नहीं बल्कि भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल (BJP MLA Agnimitra Paul) ने दावा किया है। न्यूज एजेंसी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि दिसंबर में बड़ा खेला होने जा रहा है। अगले महीने के बाद से राज्य में ममता सरकार नहीं चल पाएंगी। इसके साथ ही अग्निमित्रा पॉल ने यह तक दावा किया है कि तृणमूल कांग्रेस के 30 से अधिक विधायक भाजपा के संपर्क में है।

अग्निमित्रा पॉल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ”दिसंबर में यहां ‘खेला’ होगा। टीएमसी के 30 से ज्यादा विधायक हमारी पार्टी के संपर्क में हैं। वे जानते हैं कि दिसंबर के बाद उनकी सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाएगी। उनका अस्तित्व दांव पर हैं।” अब भाजपा विधायक पॉल के इस बयान से राज्य में सियासी पारा गर्मा सकता है।

आपको बता दें कि राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी कुछ ऐसी ही टिप्पणी की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र के बाद अब झारखंड का नंबर आएगा। उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल और दिसंबर इस लिहाज से अहम माना जाता है। तथापि, दोनों भगवा नेताओं में से किसी ने भी विस्तार से यह नहीं बताया कि इस साल दिसंबर के महीने में राजनीतिक घटनाओं का सटीक क्रम क्या होगा।

Exit mobile version