News Room Post

UP News: BJP विधायक और योगी सरकार के पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल का बीमारी से निधन, पिता लालजी टंडन रहे थे कद्दावर सांसद

Uttar Pradesh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आशुतोष टंडन के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, ''उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं लखनऊ पूर्व के विधायक, आशुतोष टंडन उर्फ़ ‘गोपालजी’ के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ। उनका राजनीतिक जीवन लखनऊ वासियों की सेवा में समर्पित था।पार्टी को मज़बूती देने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। लखनऊ और प्रदेश के विकास के लिए, उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे।''

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल का देहांत हो गया है। इसकी जानकारी खुद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए दी है। बताया जा रहा है कि वो लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। कैंसर से जूझ रहे थे। इसके बाद उन्हें लखनऊ के मेंदाता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। खबरे के अनुसार आज दोपहर करीब 12 बजकर 7 मिनट पर अंतिम सांस ली। बता दें कि आशुतोष टंडन गोपाल योगी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री रह चुके थे। उनके पास शहरी विकास, रोजगार और गरीबी उन्‍मूलन का जिम्मा सौंपा गया था।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

वहीं भाजपा विधायक आशुतोष टंडन के निधन की खबर सामने आने के बाद पार्टी में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सोशल मीडिया के जरिए भाजपा के कई नेता दुख जाहिर कर रहे है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आशुतोष टंडन के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, ”उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं लखनऊ पूर्व के विधायक, आशुतोष टंडन उर्फ़ ‘गोपालजी’ के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ। उनका राजनीतिक जीवन लखनऊ वासियों की सेवा में समर्पित था।पार्टी को मज़बूती देने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। लखनऊ और प्रदेश के विकास के लिए, उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे। दुःख की इस घड़ी में उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मैं अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शान्ति!”

सीएम योगी ने जताया शोक-

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आशुतोष टंडन के निधन पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा, ”एक जनप्रिय, कर्मठ, जुझारू राजनेता के रूप में वे सदैव याद किए जाएंगे। एक जनप्रिय, कर्मठ, जुझारू राजनेता के रूप में वे सदैव याद किए जाएंगे। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।”

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा विधायक आशुतोष टंडन के निधन पर शोक जताते हुए लिखा, ”प्रदेश और पार्टी की सेवा में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले जननेता के रूप में उनका निधन हमारी पार्टी तथा राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतृप्त परिजनों व समर्थकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

वर्तमान में वो लखनऊ पूर्वी सीट से विधायक थे। ‘गोपाल जी’ टंडन के नाम से भी लोग बुलाते थे। उन्होंने पहली दफा लखनऊ पूर्वी सीट उपचुनाव लड़ा था और विधायक बने थे। इसके बाद उन्होंने 2012 में लखनऊ उत्‍तर सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। बता दें कि आशुतोष टंडन भाजपा के कद्दावर सांसद और पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन के बेटे थे। लालजी टंडन बिहार और मध्य प्रदेश के राज्यपाल भी रहे थे।

Exit mobile version