News Room Post

Election in Ladakh: जानिए भाजपा सांसद नामग्याल ने आखिर क्यों कहा, राहुल गांधी को भेजते तो हंसने का मौका मिलता

Election in Ladakh : केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख से भाजपा सांसद जेटी नामग्याल (Jamyang Tsering Namgyal) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर तंज कसा है उन्होंने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस को यहां चुनाव प्रचार के लिए राहुल गांधी को लेकर आना चाहिए था।

नई दिल्ली। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख से भाजपा सांसद जेटी नामग्याल (Jamyang Tsering Namgyal) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर तंज कसा है उन्होंने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस को यहां चुनाव प्रचार के लिए राहुल गांधी को लेकर आना चाहिए था। उनके चुटकुलों पर हमारे लोग भी थोड़ा हंस लेते। साथ ही उन्होंने कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा है कि सोनिया को भी चुनाव प्रचार में आना चाहिए था और बताना चाहिए था कि 70 सालों से उन्होंने लद्दाख का केंद्र शासित प्रदेश क्यों नही बनाया।

सांसद नामग्याल ने कहा, ‘मैं अनुरोध करता हूं कि कांग्रेस को लद्दाख में राहुल गांधी (चुनाव प्रचार के लिए) को लाना चाहिए था। हमारे लोग भी थोड़ा चुटकुले सुनते, हंसते-खिलखिलाते। उन्हें (कांग्रेस) सोनिया गांधी को भी लेह भी लाना चाहिए था, हम सुनना चाहते थे कि मैडम जी के क्या विचार हैं?’

जामयांग ने कहा, ‘बीते 70 साल में लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश नहीं बना पाए। जब आठ जिले बनाए तो लद्दाक को एक जिला भी नहीं दिया।, केंद्र शासित प्रदेश कहां से बनाते? बीजेपी ने यहां काम किया है। केंद्र शासित प्रदेश बनाया है।’

आपको बता दें कि छठे लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद-लेह के लिए गुरुवार को मतदान हुए। पिछले साल इस क्षेत्र को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा मिलने के बाद यह पहली लोकतांत्रिक कवायद है।

Exit mobile version