News Room Post

दिग्विजय ने गोडसे को बताया पहला आतंकी, भड़की प्रज्ञा ठाकुर ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) के नाथूराम गोडसे को हिंदुस्तान का पहला आतंकी कहने पर भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर (BJP MP Pragya Singh Thakur) ने पलटवार करते हुए करारा जवाब दिया है। दरअसल दिग्विजय सिंह ने नाथूराम गोडसे को देश का पहला आतंकवादी बताया। साथ ही उन्होंने कहा है कि गोडसे को महामंडित कर हिंदू महासभा ने शर्मसार किया है। जिसपर अब साध्वी प्रज्ञा ने दिग्विजय सिंह को मुंहतोड़ जवाब दिया है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान साध्वी प्रज्ञा ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था। जिसके बाद उनकी जमकर किरकिरी भी हुई थी। इतना ही नहीं भाजपा को सफाई देनी पड़ गई थी। पार्टी ने प्रज्ञा ठाकुर के बयान से खुद को अलग भी कर लिया था।

मीडिया से बात करते हुए साध्वी प्रज्ञा ने दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस ने हमेशा से देशभक्तों को गालियां दी हैं। उसने भगवा आतंक तक कह दिया है इससे ज़्यादा उसकी निकृष्टता और क्या होगी।

बता दें कि ग्वालियर जिला प्रशासन के दखल देने के बाद हिंदू महासभा ने ग्वालियर में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की ज्ञानशाला को मंगलवार को बंद कर दिया है।

Exit mobile version