News Room Post

Bhopal: पिस्टल के साथ नजर आई बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर, बीते दिनों मिली थी जान से मारने की धमकी

pargya thakur

 नई दिल्ली। मध्य प्रदेश से बीजेपी सांसद (BJP MP) प्रज्ञा ठाकुर (Pragya Thakur) को कुछ दिनों पहले फोन पर जान से मारने की धमकी मिली थी। प्रज्ञा ठाकुर को धमकी देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद आज प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल (Bhopal) में बंदूक के साथ देखा गया। बता दें कि एक सप्ताह पहले बीजेपी सांसद (BJP MP) साध्वी प्रज्ञा को एक फोन कॉल द्वारा किसी अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी थी। जैसे ही इसके बारे में एमपी पुलिस (MP Police) को पता चला तो उन्होंने इस मामले की छानबीन करना शुरु कर दिया। कई लोगों का कहना है कि प्रज्ञा ठाकुर को धमकी भरा फोन कॉल के दुबई से आया है। इस बारे में बात करते हुए सोमवार को एक अधिकारी ने बताया कि जिस नंबर से प्रज्ञा ठाकुर को कॉल आया था, इसी नंबर से हाल में ही उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बहू व भाजपा कार्यकर्ता अपर्णा यादव को भी धमकी भरा फोन आया था।

जानकारी के लिए बता दें कि प्रज्ञा ठाकुर की शिकायत पर उन्हें जान से मारने वाली धमकी देने के मामले में बीते शनिवार को टी टी नगर पुलिस थानेर में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भादंस की धारा 506 एंव 507 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

 बंदूक के साथ दिखी प्रज्ञा ठाकुर

प्रज्ञा ठाकुर को किसी अंजान नंबर से और अंजान व्यक्ति के द्वारा धमकी मिलने के बाद सनसनी फैल गई थी। इन सब के बाद आज भोपाल में प्रज्ञा ठाकुर को एक वीडियो में देखा जा रहा है। इस वीडियों में प्रज्ञा ठाकुर अपने गार्ड्स के साथ किसी भाजपा कार्यालय में जा रही है। इस दौरान वीडियो में साफ-साफ देखा जा रहा है कि उनके कमर के एक बंदूक लगी हुई है।

Exit mobile version