News Room Post

जानिए, सऊदी अरब से लौटे सुरेश प्रभु ने खुद को क्यों किया आइसोलेट

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद सुरेश प्रभु ने अपने आवास पर खुद को 14 दिनों के लिए एकांतवास (क्वारांटाइन) में रख लिया है। उनकी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है इसके बावजूद उन्होंने एहतियातन यह कदम उठाया है। इससे पहले विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने खुद को अलग कर लिया था।

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद सुरेश प्रभु ने अपने आवास पर खुद को 14 दिनों के लिए एकांतवास (क्वारांटाइन) में रख लिया है। उनकी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है इसके बावजूद उन्होंने एहतियातन यह कदम उठाया है। इससे पहले विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने खुद को अलग कर लिया था।

दरअसल, भाजपा सांसद सुरेश प्रभु 10 मार्च को सऊदी अरब गए थे। इसके बाद जब वह भारत लौटे तो उन्होंने कोरोना का टेस्ट कराया था। टेस्ट निगेटिव आया, लेकिन एहतिहातन सुरेश प्रभु ने खुद को 14 दिन तक आइसोलेशन में रखने का फैसला किया है। वह अपने घर पर होम क्वारंटाइन हैं। इस दौरान न तो वह किसी से मिल सकते हैं और न ही कोई उनके पास जा सकता है। एक मेडिकल टीम बकायदा उनके घर पर तैनात की गई है।

वहीं, भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 147 तक पहुंच गई है। भारत में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। बुधवार को रिपोर्ट आई है कि पुणे में 28 वर्षीय एक महिला कोरोनावायरस से संक्रमित पाई गई है। महिला फ्रांस और नीदरलैंड की यात्रा पर गई थी।

Exit mobile version