News Room Post

Bihar: BJP महासचिव अरुण सिंह का बड़ा बयान- बताया 2024 का चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा

pm modi and cm yogi

नई दिल्ली। साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। सभी पार्टियों ने अभी से चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। वहीं सतारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने विपक्षियों को मात देने के लिए रणनीति भी बनानी तैयारी कर दी है। हालांकि चुनाव के लिए अभी 2 साल शेष रह गए हैं। लेकिन पार्टी लोकसभा चुनाव में जीत का झंडा लहराने में जुट गई है। इसी बीच इस बात को लेकर भी चर्चा हो रही है कि आखिर भाजपा 2024 में प्रधामनमंत्री पद का उम्मीदवार किसे बनाएगी। अक्सर पीएम मोदी के सियासी पारी से संन्यास और नए चेहरों की ताजपेशी को लेकर भी अटकलों का बाजार गर्माया हुआ है। आखिर पीएम मोदी के संन्यास लेने के बाद भाजपा किसे प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाएगी? इसी बीच भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने बड़ा बयान दिया है।

अरुण सिंह ने रविवार को मीडिया को संबोधित करते हुए इस राज से पर्दा उठा दिया है कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा किसके चेहरे पर चुनाव लड़ने जा रही है। भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि, 2024 का चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा, वह फिर से देश के प्रधानमंत्री होंगे। हमने बिहार में 2024 के साथ-साथ 2025 में एक साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

केंद्र की सत्ता में लगातार दो बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) नरेंद्र मोदी के चेहरे काबिज हो चुकी है। पहले साल 2014 और फिर साल 2019 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में भाजपा की जीत के पीछ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Exit mobile version