News Room Post

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान चुनाव के लिए BJP ने जारी की 5वीं लिस्ट, इन उम्मीदवारों को दिया टिकट

नई दिल्ली। Rajasthan BJP Candidate List: राजस्थान में होने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भाजपा ने 15 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। पांचवी लिस्ट में पार्टी ने नए चेहरों पर दांव भी लगाया है। इसके साथ ही अब भाजपा ने 200 में से 197 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है। भाजपा ने हनुमानगढ़ से अमित चौधरी, कोलायत विधानसभा सीट से अंशुमान सिंह भाटी, सरदारशहर से राजकुमार रिणवा, शाहपुर से उपेन यादव को चुनावी दंगल में उतारा है। बता दें कि इससे पहले राज्य में 23 नवंबर को वोटिंग होनी थी। लेकिन बाद में चुनाव की तारीख में बदलाव किया गया। अब राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों पर एक फेज में 25 नवंबर को मतदान होंगे। वहीं चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

इन प्रत्याशियों को मिला टिकट- 

भाजपा ने सिविल लाइंस से गोपाल शर्मा, किशन पोल से चंद्रमोहन बटवाडा, आदर्श नगर से रवि नय्यर, भरतपुर से विजय बंसल, राजखेरा से नीरजा अशोक शर्मा, मसूदा से अभिषेक सिंह, शेरगढ़ से बाबू सिंह राठौड़, मावली से  केजी पालीवाल, पिपल्दा से प्रेमचंद्र गोचर, कोटा उत्तर से प्रह्लाद गुंजल, बरां अटारू (अजा) राधेश्याम बैरवा को टिकट दिया है।

इससे पहले भाजपा ने 3 नवंबर को राजस्थान चुनाव के लिए चौथी लिस्ट जारी की थी। चौथी सूची में पार्टी ने सिर्फ दो उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। जिसमें टोडाभीम से रामनिवास मीणा और शिव से स्वरूप सिंह खारा को टिकट दिया।

राजस्थान में 25 नवंबर वोटिंग, 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे

राजस्थान चुनाव के लिए 25 नवंबर को वोटिंग होनी है। सूबे की सभी 200 सीटों पर एक चरण में मतदान होंगे। 3 दिसंबर को रिजल्ट जारी किए जाएंगे। राज्य में कांग्रेस की सरकार है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत है। अब तक आए ओपिनियन पोल में राज्य में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। वैसे पिछले कुछ दशकों में राजस्थान में प्रथा रही है कि एक बार कांग्रेस की सरकार और एक बार भाजपा की सरकार की।

लेकिन क्या इस बार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस पंरपरा को तोड़ देंगे। क्या राज्य में कांग्रेस दोबारा से सत्ता पर काबिज होगी या फिर भाजपा की सरकार बनेगी। फिलहाल 3 दिसंबर को नतीजे सामने आने के बाद ही इसका पता चल पाएगा।

Exit mobile version