News Room Post

Congress Files: BJP ने कांग्रेस राज में करप्शन के आरोप में शुरू की सीरीज, जारी किया पहला Video

Congress Files: भाजपा ने वीडियो में बताया कि, कांग्रेस ने अपने 70 साल में घोटाले और भ्रष्टाचार से आपकी गाढ़ी कमाई से 48 खरब 20 अरब 69 करोड़ रुपये लूटे है। ये इतने रुपये है कि बोलते-बोलते जुबान लड़ खड़ा जाए। इन पैसों से देश की सुरक्षा से लेकर प्रगति तक ना जाने कितने काम किए जा सकते थे। इतने पैसों में तो 24 INS विक्रांत, 300 राफेल, 1000 मंगल मिशन बनाए या खरीदे जा सकते थे।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस को घेरने के लिए एक  वीडियो जारी किया है। भाजपा ने कांग्रेस फाइल्स नाम की एक सीरीज शुरू की है। जिसका कांग्रेस मतलब करप्शन पार्ट 1 रखा गया है। पहले पार्ट में यूपीए कार्यकाल के दौरान हुए घोटाले को दर्शाया गया है। तीन मिनट के इस वीडियो के माध्यम से भाजपा ने कांग्रेस पर जोरदार प्रहार किया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को साझा किया है। इतना ही नहीं भाजपा ने इस वीडियो में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पर भी निशाना साधा। वीडियो में की शुरुआत में बताया कि, देश की जनता की जेब से लूटा हुआ पैसा  वैसे इसे लूट भी नहीं डकैती कहे जो ज्यादा ठीक रहेगा। बता दें कि इससे पहले भी भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने का भी वीडियो जारी किया था। जिसमें राहुल गांधी की सांसदी जाने की पूरी कहानी को दिखाया गया है।

भाजपा ने वीडियो में बताया कि, कांग्रेस ने अपने 70 साल में घोटाले और भ्रष्टाचार से आपकी गाढ़ी कमाई से 48 खरब 20 अरब 69 करोड़ रुपये लूटे है। ये इतने रुपये है कि बोलते-बोलते जुबान लड़ खड़ा जाए। इन पैसों से देश की सुरक्षा से लेकर प्रगति तक ना जाने कितने काम किए जा सकते थे। इतने पैसों में तो 24 INS विक्रांत, 300 राफेल, 1000 मंगल मिशन बनाए या खरीदे जा सकते थे। लेकिन कांग्रेस है तो बंटधार होना ही है। कांग्रेस के भ्रष्टाचार और घोटालों की कीमत देश को चुकानी पड़ी। और हमारा देश प्रगति और उन्नति की राह में कांग्रेस की वजह से पिछड़ गया। लेकिन हम यह कांग्रेस के 70 सालों की नहीं, सिर्फ पिछले 10 सालों की ही बात करेंगे। 2004 से 2014 तक कांग्रेस नीत यूपीए सरकार सत्ता में थी।

भाजपा ने वीडियो के माध्यम से बताया कि यूपीए कार्यकाल में आकाश से पताल तक जमकर घोटाले हुए। 1.86 लाख करोड़ का कोयला घोटाला, 1.76 लाख करोड़ का 2 जी घोटाला, 10 हजार करोड़ का मनरेगा घोटाला,  70 हजार का कॉमनवेल्थ घोटाला, इटली से 12 हेलीकॉप्टर सौदे में 362 करोड़ रुपये की रिश्वत, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन की कुर्सी के लिए 12 करोड़ का घूसकांड ये वो दिन थे कोई भी अखबार या चैनल खोले घोटाले और घूसखोरी की खबरें सुर्खिया बटोरती थी।

वीडियो के अंत में बताया कि, ”कांग्रेस के घोटाले की सिर्फ ये तो झांकी है पिक्चर अभी बाकी है। कांग्रेस मतलब करप्शन के अगले एपिसोड में देखिए पेटिंग की कीमत 2 करोड़ रुपये थी। उस 2 करोड़ की पेटिंग के लिए भी गांधी परिवार धमकी का भी इस्तेमाल कर रहा था।”

Exit mobile version