News Room Post

Assembly Election 2022 results: यूपी-उत्तराखंड और मणिपुर में BJP का खिला ‘कमल’, रूझानों में बहुमत की ओर, विपक्ष को पटखनी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत 5 राज्यों के चुनावी नतीजे घोषित किए जा रहे है। शुरुआती रुझानों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलता दिखा रहा है, जबकि विपक्ष को करारी शिकस्त मिलते दिख रही है। यूपी में भाजपा ने बहुमत का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। सबसे पहले बात करते है उत्तर प्रदेश की। रूझानों में भाजपा को 250 से अधिक सीटे मिलते दिख रही है, जबकि समाजवादी पार्टी को 110 ज्यादा सीटें मिलती नजर आ रही है। इसके अलावा बसपा और कांग्रेस का बुरी हाल होते दिख रहा है। अभी तक के रूझानों के मुताबिक, बसपा को 06 और कांग्रेस को 3 सीटें मिलते दिख रही है। गौरतलब है कि यूपी में 7 चरणों में वोटिंग हुई थी। पहले चरण के लिए 10 फरवरी को वोटिंग हुई और आखिरी दौर के लिए 07 मार्च को मतदान हुए थे।

इसके अलावा उत्तराखंड की बात करें तो, रूझानों में राज्य में भाजपा का फिर से कमल खिलते दिख रहा है। भाजपा को 40 से ज्यादा सीटें मिल रही है। इसके अलावा कांग्रेस की वापसी मुश्किल नजर आ रही है। कांग्रेस पार्टी को  20 सीट मिल रही है, जबकि अन्य को 04 सीट मिलते दिख रही है। उत्तराखंड में 14 फरवरी को एक चरण में वोट डाले गए थे।

मणिपुर में भाजपा की सत्ता में दोबारा काबिज होते नजर आ रही है। भाजपा को 25 सीटे, कांग्रेस को 09 सीट मिल रही है। इसके अलावा अन्य को 26 सीट मिलते नजर आ रही है। बता दें कि मणिपुर में 2 चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी।

Exit mobile version