News Room Post

Hardwar Dubey Passes Away: BJP के वरिष्ठ राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे का 74 वर्ष की उम्र में निधन, PM मोदी समेत इन नेताओं ने जताया शोक

Hardwar Dubey

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सीनियर लीडर और राज्यसभा एक मेंबर रहे सांसद हरद्वार दुबे के निधन की खबर से सामाजिक और राजनीतिक मंचों पर शोक की लहर दौड़ गई है। वे दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस लेते हुए परमात्मा में विलीन हो गए हैं। उनके बेटे प्रांशु दुबे ने पिता के निधन की खबरों की पुष्टि की है। हरद्वार दुबे की उम्र 74 वर्ष थीं। इस दुखद समाचार के बाद पार्टी के सभी सदस्यों और उनके परिचितों में गहरा शोक छा गया है। हरद्वार दुबे के बारे में बताया जाता है कि वो एक लंबे समय तक संघ के साथ जुड़े रहे थे और पार्टी के भीतर उनकी अच्छी साख थी, आगरा में उन्होंने पार्टी के संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मूल रूप से बलिया के रहने वाले हरद्वार दुबे एक प्रख्यात जनसंघ नेता थे और पार्टी के लिए वो निरंतर संगठन को मजबूत करने का काम करते रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हरद्वार दुबे के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए लिखा है, “भाजपा के कर्मठ सांसद हरद्वार दुबे जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे जमीन से जुड़े एक ऐसे नेता थे, जो उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा में अपने अहम योगदान के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। शोक की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों और प्रशंसकों को संबल प्रदान करे। ओम शांति!”

भारतीय जनता पार्टी सहित देश के अन्य दलों ने भी नेता के निधन को बेहद दुःखद बताया है और उनकी कार्यकाल में किए गए महत्वपूर्ण योगदान को याद किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, “पूर्व मंत्री और उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ सांसद हरद्वार दुबे जी के निधन से अत्यंत दुःख हुआ है। वे एक ऐसे नेता थे, जो जमीन से जुड़े और उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दुखद घड़ी में, मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत पुण्य आत्मा को प्रभु श्री राम के चरणों में आराम मिले और उनके परिजनों और प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति मिले। ओम शांति!”

गृहमंत्री शाह ने उनके निधन पर ट्वीट करके शोक प्रकट किया, उन्होंने लिखा, ”भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे जी के आकस्मिक निधन का दुःखद समाचार मिला। उनके निधन से पार्टी ने एक जमीनी स्तर के मजबूत नेता और समर्पित कार्यकर्ता को खो दिया है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मैं संवेदना प्रकट करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें।
ॐ शांति शांति”

जेपी नड्डा ने भी प्रकट किया शोक

वरिष्ठ भाजपा नेता व उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। आपका संपूर्ण जीवन जनसेवा व संगठन को समर्पित रहा। आपका जाना संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। शोकाकुल परिजनों के प्रति गहन संवेदना प्रकट करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि परिजनों को संबल प्रदान करें व दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान दें।
ॐ शांति!

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक प्रकट करते हुए लिखा, “राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री श्री हरद्वार दुबे जी के निधन का समाचार दुःखद है। वे जनसेवा के लिए समर्पित रहे। शोक संतप्त परिवारजनों व समर्थकों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं।”

Exit mobile version