News Room Post

Gorakhpur Temple Attack: हमलावर मुर्तजा पर किया गया था काला जादू?, मौलाना ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को दिया चौंकाने वाला बयान

Gorakhpur Temple Attack: इतना ही नहीं मुर्तजा ISIS में भी शामिल होना चाहता था। इसके लिएवो सीरिया भी जाने की फिराक में लगा हुआ था। बताया ये भी जा रहा था कि उसने आईएसआईएस से जुड़े लोगों को चंदे के तौर पर पैसा भी दिया था। इसके अलावा मुर्तजा का हनी ट्रैप का ऐंगल भी सामने आया था। बताया जा रहा है कि वो ISIS कैंप से जुड़ी एक लड़की से भी चैट करता था।

gorakhpur murtza

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गोरखनाथ मंदिर के बाहर पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाला आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी हर दिन नए चौंकाने वाला खुलासा कर रहा है। बीते दिनों ही मुर्तजा अब्बासी ने पूछताछ के दौरान कई कबूलनामें किए थे। मुर्तजा का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वो पूछताछ के दौरान देश में मुसलमानों पर जुल्म होने की बात कहता दिखा रहा था। इसी बीच अब्बासी ने पूछताछ में एक बड़ा खुलासा भी किया था। एटीएस सूत्रों के अनुसार, मुर्तजा अब्बासी आतंकी संगठन ISIS की विचारधारा से बहुत प्रभावित था। इतना ही नहीं मुर्तजा ISIS में भी शामिल होना चाहता था। इसके लिएवो सीरिया भी जाने की फिराक में लगा हुआ था। बताया ये भी जा रहा था कि उसने आईएसआईएस से जुड़े लोगों को चंदे के तौर पर पैसा भी दिया था। इसके अलावा मुर्तजा का हनी ट्रैप का ऐंगल भी सामने आया था। बताया जा रहा है कि वो ISIS कैंप से जुड़ी एक लड़की से भी चैट करता था।

अब इस मामले में गिरफ्तार मुर्तजा अब्बासी को लेकर चौकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, एक मौलाना ने पुलिस को बयान देते हुए कहा कि मुर्तजा अब्बासी के पिता ने उन्हें बताया था कि मुर्तजा पर किसी ने काला जादू कर दिया है। बता दें,  मुर्तजा अब्बासी नवी मुंबई स्थित जिस ताज हाइट बिल्डिंग में रहता था उसी बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर पर एक मस्जिद भी बनाई गई है। बताया जा रहा है मुर्तजा अक्सर बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर बने मदरसे में जाया करता था। इसी मामले को लेकर मुंबई के एनआरआई पुलिस स्टेशन में मदरसे में पढ़ाने वाले मौलाना का बयान दर्ज हुआ है। मौलाना ने मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि साल 2016 में मुर्तजा के पिता ने मुझसे मुलाकात की थी और ये कहा था कि उनके बेटे पर शायद किसी ने काला जादू कर दिया है। उसके बर्ताव में भी काफी बदलाव आ गया है। वो रात को सोते की बजाय अजीब-अजीब हरकतें करता है।


मदरसे की होगी जांच

इस जानकारी के बाद अब मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र ATS इस मस्जिद के बारे में छानबीन कर रही है क्योंकि रिहायशी इमारत में इस तरह से मस्जिद बनाने की इजाज़त नहीं दी जाती है। वहीं, मस्जिद निर्माण को लेकर नवी मुंबई पुलिस को कोई जानकारी नहीं है। इस इमारत की वैधता जानने के लिए पुलिस ने नवी मुंबई म्युनिसिपलटी को पत्र भी लिखा है साथ ही सुरक्षा एजेंसियां ये भी जानने में जुटी हैं कि जब मुर्तजा अब्बासी इस मस्जिद में आता था तो वो किन-किन लोगों के संपर्क में था। क्या यहां कुछ ऐसे लोग मौजूद हैं जो कि कट्टरता के काम में जुटे हुए हैं।

 

Exit mobile version