News Room Post

PM Narendra Modi Assured Justice To Pahalgam Attack Victims In ‘Mann Ki Baat’ : खून खौल रहा, पीड़ितों को न्याय मिलकर रहेगा, ‘मन की बात’ में पीएम नरेंद्र मोदी का स्पष्ट संदेश

PM Narendra Modi Assured Justice To Pahalgam Attack Victims In ‘Mann Ki Baat’ : प्रधानमंत्री ने कहा, हम भारतीयों में जो गुस्सा है, वह पूरी दुनिया में महसूस किया जा रहा है। पहलगाम में हुआ यह हमला आतंक के सरपरस्तों की हताशा और उनकी कायरता को दर्शाता है। आतंकी और उनके आका चाहते हैं कि कश्मीर फिर से तबाह हो जाए इसलिए इतनी बड़ी साजिश को अंजाम दिया।

pm narendra modi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से बात की। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले को लेकर हर भारतीय का खून खौल रहा है। हम भारतीयों में जो गुस्सा है, वह पूरी दुनिया में महसूस किया जा रहा है। पहलगाम में हुआ यह हमला आतंक के सरपरस्तों की हताशा और उनकी कायरता को दर्शाता है। मोदी ने कहा कि मैं पीड़ितों के परिवारों को एक बार फिर आश्वस्त करना चाहता हूं कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। हमले के अपराधियों और साजिशकर्ताओं को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।

Watch: Prime Minister Narendra Modi addresses the 121st episode of Mann Ki Baat

He says, "The terror attack that took place in Pahalgam on 22nd April has caused immense grief to every citizen of the country. The pain of the affected families is felt by every Indian. Regardless… pic.twitter.com/nboCRqLalm
— IANS (@ians_india) April 27, 2025

मन की बात के 121वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज मन की बात करते हुए मन में बहुत पीड़ा है। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुई आतंकी वारदात ने देश के हर नागरिक को दु:ख पहुंचाया है। पीड़ित परिवारों के प्रति हर भारतीय के मन गहरी संवेदना है, चाहे वो किसी भी राज्य का हो, कोई भी भाषा बोलता हो। ऐसे समय में जब कश्मीर में शांति लौट रही थी, देश के और जम्मू-कश्मीर के दुश्मनों को यह रास नहीं आया। आतंकी और उनके आका चाहते हैं कि कश्मीर फिर से तबाह हो जाए इसलिए इतनी बड़ी साजिश को अंजाम दिया।

मोदी बोले, आतंकवाद के खिलाफ इस युद्ध में देश की एकता, 1.40 करोड़ भारतीयों की एकजुटता हमारी सबसे बड़ी ताकत है। यही एकता आतंकवाद के खिलाफ हमारी निर्णायक लड़ाई का आधार है। हमें देश के सामने आई इस चुनौती का सामना करने के लिए अपने संकल्पों को मजबूत करना है। हमें एक राष्ट्र के रूप में दृढ़ इच्छा शक्ति का प्रदर्शन करना है। आज दुनिया देख रही है इस आतंकी हमले के बाद पूरा देश एक स्वर में बोल रहा है। भारत के हम लोगों में जो आक्रोश है वो पूरी दुनिया में दिख रहा है। दुनिया भर से संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। कई वैश्विक नेताओं ने मुझे फोन करके इस हमले की निंदा की है।

Exit mobile version