News Room Post

महाराष्ट्र : 57 साल के BMC के असिस्टेंट कमिश्नर की कोरोना से हुई मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना का प्रकोप तेजी के साथ बढ़ रहा है। देशभर में कोरोना से लगभग 22 हजार से अधिक मौतें हुई हैं। ऐसे में देश के कई राज्य फिर लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र में कोरोनी की वजह से हालत बेहद खराब हैं। बृह्न्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के एक 57 वर्षीय सहायक नगर आयुक्त (वार्ड अधिकारी) की रविवार को कोरोना के कारण मौत हो गई।

बता दें कि सहायक नगर आयुक्त का नाम अशोक खैरनार था और वो मार्च महीने से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभा रहे थे। उन्हें मुलुंड के फोर्टिस अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। कोरोना की वजह से अब तक 100 से ज्यादा बीएमसी कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। अशोक खैरनार था, ग्रेटर मुंबई नगर निगम में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर तैनात थे। उनका फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा था। परिवार में पत्नी और दो बच्चों के अलावा और भी कई लोग हैं। खैरनार का पूरा परिवार जॉइंट था और इसमें कई लोग एक साथ रहते हैं।

बीएमसी के ईस्ट वार्ड में 24 प्रशासनिक विभाग हैं, जिसमें खैरनार सबसे अहम भूमिका निभा रहे थे। कोरोना संक्रमितों की पहचान और उनके इलाज के लिहाज से यह वार्ड महाराष्ट्र के साथ-साथ देशभर में अपनी खास पहचान बना चुका है। इस वार्ड में कोरोना मरीजों की संख्या बड़ी तेजी से घटी है। इस काम में खैरनार का बहुत बड़ा रोल है, लेकिन फर्ज निभाते हुए उनकी जान चली गई।

धुले नगर निगम में पड़ने वाले मोहदी के रहने वाले खैरनार की प्रारंभिक पढ़ाई-लिखाई मोहदी में हुई थी। खैरनार फरवरी 1988 से मुंबई नगर निगम में कार्यरत थे। जनवरी 2018 से वे असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर तैनात थे। जी नॉर्थ विभाग में खैरनार के अच्छे कार्यों को देखते हुए उन्हें पिछले साल जनवरी में ‘ऑफिसर ऑफ द मन्थ’ के सम्मान से नवाजा गया था। बाद में उन्हें निगम में असिस्टेंट कमिश्नर का पद दिया गया था।

Exit mobile version