News Room Post

Ballabgarh: सरेआम छात्रा को गोली मारने वाले दोनों आरोपी 20 घंटे के अंदर गिरफ्तार, कोर्ट ने दोनों को 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

faridabaad murder

नई दिल्ली। बल्लभगढ़ (Ballabgarh) थाना शहर इलाके के मिल्क प्लांट रोड स्थित अग्रवाल कॉलेज के सामने सोमवार शाम चार बजे बीकॉम अंतिम वर्ष की एक छात्रा का कार सवार दो युवकों ने अपहरण का प्रयास किया। इसमें नाकाम रहने पर एक युवक ने छात्रा को गोली मार (Murder) दी। इसके बाद लड़की की मौत हो गई और दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने तौफीक व एक अन्य युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज (Murder Case) कर लिया गया। आरोपी मेवात के रहने वाले हैं। इसके बाद पुलिस हरकत में आई।

बल्लभगढ़ में दिनदहाड़े लड़की को अगवा किए जाने और फिर उसे गोली मारने की घटना से आक्रोश में हैं। लोगों ने मामले में कड़ी कार्रवाई करने को लेकर धरना-प्रदर्शन किया है। परिजनों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही एंकाउंटर की मांग की है। इस केस में एक आरोपी तौफीक की गिरफ्तारी पहले ही की जा चुकी थी।

इस हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी रेहान को भी हरियाणा के नूह से गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले सोमवार देर रात तौफीक को नूंह से गिरफ्तार किया था। वहीं परिजनों का आरोप है कि आरोपी लड़की का धर्म परिवर्तन कराना चाहता था। रिपोर्टों के मुताबिक परिजन इसे ‘लव जिहाद’ का मामला बता रहे हैं। पीड़ित लड़की की मां का कहना है कि उनकी बेटी की तरह दोषियों का भी एनकाउंटर किया जाए। उन्होंने कहा, ‘जब तक एनकाउंटर नहीं किया जाता, तब तक मैं अपनी बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करूंगी।’ परिजनों का आरोप है कि आरोपी उनकी लड़की पर धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बना रहा था। वहीं, मंगलवार सुबह निकिता के परिजन ने बल्लभगढ़-सोहना मार्ग पर चक्काजाम किया।

बता दें कि दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था। जिसके बाद कोर्ट ने दोनों को 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

‘लव जिहाद’ का मामला बता रहे लड़की के परिवार वाले

लड़की के पिता मूलचंद तोमर ने बताया कि तौसीफ 12वीं तक निकिता के साथ ही पढ़ता था। उसने कई बार दोस्ती के लिए निकिता पर दबाव बनाया। वह बेटी पर धर्म बदलने का दबाव भी बना रहा था। 2018 में तौसीफ ने निकिता को अगवा किया था। हालांकि, तब बदनामी के डर से हमने समझौता कर लिया था।

पिता ने यह भी बताया कि निकिता पढ़ने में काफी अच्छी थी। 12वीं में उसके 95% नंबर आए थे और बी कॉम में दोनों साल वह टॉपर रही। इस बार फिर टॉप करने के लिए मेहनत कर रही थी। वह लेफ्टिनेंट बनकर देश की सेवा करना चाहती थी। उसने हाल ही में एयरफोर्स की परीक्षा भी दी थी। साथ ही एनडीए के लिए भी लगातार तैयारी कर रही थी।

Exit mobile version