News Room Post

ड्रैगन की घोखेबाजी से खफा मोदी सरकार के मंत्री आठवले, कहा चीनी सामानों का बहिष्कार हो

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख के पास गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुए संघर्ष और इसमें गई भारत के 20 जवानों की जान चली गई। जिसके बाद दोनों देशों की बीच तनाव बढ़ गया है। देश भर में चीन की इस नापाक हरकत को लेकर गुस्सा देखा जा रहा है। इतनी ही नहीं आम जनता से लेकर बिहार के सियासी गलियारे तक में चीन के प्रति लोग आग उगल रहे हैं और चीन पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही चीनी प्रोडक्‍ट्स को बहिष्‍कार करने की लोगों से अपील की जा रही है।

इस कड़ी में मोदी सरकार के मंत्री रामदास आठवले ने चीन के हमले में 20 जवानों के शहीद होने की घटना पर चीन के सभी सामानों के बहिष्कार की मांग की है। उन्होंने सरकार से चाइनीज फूड और इसके होटल को भारत में बंद करने की जरूरत बताई है। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि सीमा पर शहीद हुए 20 बहादुर जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने ट्वीट कर कहा, “चीन धोखा देनेवाला देश है। भारत मे चीन के सभी वस्तुओं का बहिष्कार करना चाहिए। चायनीज फूड और चायनीज फूड के होटल भारत मे बंद करने चाहिए।”

रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अपने बयानों के लिए खासे चर्चित हैं। रोचक अंदाज में वह बात करने के लिए जाने जाते हैं।

रामदास आठवले ने सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “लद्दाख के गलवान घाटी में सीमा पर चीन के साथ झड़प में 20 वीर जवान शहीद हुए। वीरगति प्राप्त जवानों को विनम्रतापूर्वक श्रद्धांजलि। जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। शहीद जवानों के परिवारवालों के साथ भारत सरकार और भारतवासी खड़े हैं।”

Exit mobile version