नई दिल्ली। प्रेमी और प्रेमिका एक दूसरे से मिलने के लिए क्या कुछ नहीं करते। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को बॉयज हास्टल ले जाने की ऐसी तरकीब निकाली जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को सूटकेस में छिपाकर कर बंद कर दिया और अपने बॉयज हास्टल के कमरे में ले जाने लगा। जब वो सूटकेस लेकर लॉबी में जा रहा था तभी अंदर से लड़की की चीख निकल गई तब जाकर गार्ड को शक हुआ, उसने सूटकेस चेक किया तो यह माजरा सामने आया।

Viral Video: गर्लफ्रेंड को सूटकेस में बंद कर बॉयज हॉस्टल पहुंचा युवक, हॉस्टल के गार्ड ने जब सूटकेस की चेकिंग की तो खुल गई पोल,देखिए वीडियो…

.#viralvideo #suitcase #BoysHostel #students pic.twitter.com/mq3DgjBHwY
— TV9 Bharatvarsh (@TV9Bharatvarsh) April 12, 2025

यह वायरल वीडियो हरियाणा के सोनीपत में स्थित ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का सूटकेस लेकर जा रहा है। वहां कुछ गार्ड भी मौजूद हैं जिनमें से कुछ महिला गार्ड हैं। जब गार्ड ने सूटकेस खोला तो वो सन्न रह गए। अंदर सामान की जगह लड़की निकली। हालांकि यह क्लियर नहीं है कि लड़की भी उसी यूनिवर्सिटी में पढ़ती है या वो कहीं बाहर की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस पूरे मामले पर यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। हालांकि यह बात पता चली है इस पूरे मामले की जांच यूनिवर्सिटी प्रशासन ने शुरू कर दी है। छात्र के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इससे पहले भी रैगिंग से जुड़े मामले को लेकर ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी का नाम विवाद में आया था। यूनिवर्सिटी के कुछ सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्र की बेल्ट से पिटाई कर दी थी। यह मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आरोपी सभी सीनियर छात्रों को गिरफ्तार कर लिया था। उधर सोशल मीडिया यूजर्स सूटकेस वाले इस वायरल वीडियो पर तरह-तरह के फनी कमेंट करते हुए प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।