News Room Post

Trans Couple Marriage: समाज की रूढ़ियों को तोड़ते हुए इस ट्रांस कपल ने रचाई शादी, कहा ‘समाज हमें प्यार देगा तभी तो…’

नई दिल्ली। भारतीय समाज में आज भी ट्रांसजेंडर महिलाएं और पुरुषों को बड़े ही हीन भावना से देखा जाता है। शादी कर घर बसाने का सपना हर किसी का होता है। पुणे से सटे पिंपरी-चिंचवड के ट्रांस मेन और ट्रांस वुमन ने ऐसा ही एक सपने को हकीकत में बदला है। जी हां आपने सही सुना, ये है रूपा और प्रेम।  रूपा और प्रेम हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। हिन्दू रितिरिवाज के अनुसार और कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर दोनों ने अब शादी रचा ली है। रूपा टाकसाल और प्रेम लोटलीकर दोनों ही ट्रांस वुमन और ट्रांस मैन हैं। यह महाराष्ट्र की पहली ऐसे शादी है। पिंपरी-चिंचवड समेत राज्य भर में इस विवाह की चर्चा हो रही है।

रूपा और प्रेम दोनों पिंपरी-चिंचवड शहर के महनगरपालिका अंतर्गत सुरक्षा रक्षक और ग्रीन मार्शल के तौर पर काम करते हैं। महानगरपालिका आयुक्त राजेश पाटिल ने यह निर्णय किया था की महानगरपालिका में अब ट्रांसजेंडर भी काम करेंगे। इसी वजह से रूपा और प्रेम एक ही शहर में काम कर रहे थे। रूपा ट्रांस वुमन है और प्रेम ट्रांस मेन हैं। दोनों की एक साल पहले जान-पहचान हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया । हालांकि, दोनों के घर वालों ने इस शादी का विरोध किया लेकिन दोनों अपने बात पर डटे रहे और शादी कर अपना नया जीवन शुरू किया।

प्रेम और रूपा ने बताया की हम दोनों पढ़े लिखे हैं और अपनी काबिलियत साबित कर रहे हैं। आगे इस ट्रांस कपल ने बताया कि समाज दूसरों को सम्मान देगा तो हमे क्यों नहीं मिलेगा ? हमें प्यार मिलेगा तभी हम जैसे प्यार बाटेंगे।

आपको बता दें कि पिंपरी-चिंचवड देश की पहली ऐसे महानगरपालिका है जो ट्रांसजेंडर को नौकरी देकर उनका जीवन सुधार रही है।

Exit mobile version