News Room Post

Budaun Murder: सरस्वती विद्या मंदिर में पढ़ाई और लव-कुश बनना, क्या इस वजह से बदायूं में साजिद और जावेद ने रची बच्चों की हत्या की साजिश?

बदायूं। शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर में पढ़ाई। स्कूल के कार्यक्रमों में कई बार लव-कुश की भूमिका करना। क्या बदायूं में साजिद और जावेद ने दोनों बच्चों आयुष और अहान की इसी वजह से हत्या की? ये सवाल अब उठ रहा है। दोनों बच्चों की हत्या के बाद साजिद ने ये भी कहा था कि आज एक बड़ा काम हो गया। साजिद को एनकाउंटर में बदायूं पुलिस ने मार गिराया है। वहीं, उसके फरार भाई जावेद को पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई हैं। जावेद पर पुलिस ने 25000 के इनाम का एलान भी किया है। दोनों बच्चों के पिता विनोद का कहना है कि साजिद और जावेद या उनके परिवार से कोई रंजिश नहीं थी। ऐसे में अब जांच इस मसले की ओर खिसकती दिख रही है कि सरस्वती विद्या मंदिर में पढ़ाई और लव-कुश की भूमिका करना इस हत्या की वजह भी हो सकती है।

खास बात ये है कि मारे गए दोनों बच्चे साजिद और जावेद के सैलून जाते थे। दोनों को वे भैया कहते थे। साजिद ने आयुष और अहान की मां से पत्नी के गर्भवती होने की झूठी बात बोलकर 5000 रुपए पहले उधार भी लिए। इसके बाद चाय पिलाने को कहा। जब बच्चों की मां चाय बना रही थी, तो साजिद बच्चों को छत पर ले गया और धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी। तीसरे बच्चे की भी वो हत्या करना चाहता था, लेकिन सफल नहीं हो सका। वारदात के वक्त साजिद का भाई जावेद मकान के बाहर ही खड़ा था। मृत बच्चों की मां अब चीख-चीखकर ये सवाल उठा रही है कि आखिर किस वजह से उनके बेटों की इस तरह हत्या कर दी गई। वहीं, बच्चों के पिता विनोद का कहना है कि जावेद का एनकाउंटर नहीं होना चाहिए। अगर एनकाउंटर हो गया, तो सभी राज दफ्न हो जाएंगे।

बदायूं में दोनों बच्चों की नृशंस हत्या से सनसनी है। लोग बहुत गुस्से में हैं। उत्तेजित लोगों ने घटना के बाद साजिद और जावेद के सैलून को आग भी लगा दी थी। इस मामले में पुलिस ने हत्या के आरोपियों के पिता और चाचा को भी हिरासत में लिया है। वहीं, साजिद की पत्नी का कहना है कि वो गर्भवती नहीं है। उसने मीडिया से कहा कि आखिर पति ने इस तरह कत्ल क्यों किया, ये उसकी समझ में नहीं आ रहा है। फिलहाल पुलिस का सारा ध्यान जावेद को पकड़ने में है। ताकि हत्या की वजह का खुलासा किया जा सके।

Exit mobile version