नई दिल्ली। अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट जिस बिल्डिंग के ऊपर क्रैश हुई वो बीजे मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स का 5 मंजिल हॉस्टल है। प्लेन क्रैश के बाद बिल्डिंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस हादसे की वजह से हॉस्टल में मौजूद कई डॉक्टर और अन्य लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। टीवी 9 ने तो 20 डॉक्टरों की मौत की आशंका जताई है। हालांकि बिल्डिंग में मौजूद कितने लोग हताहत हुए इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

⚡ As per initial reports the Air India plane crashed directly on the BJ Medical College UG hostel mess in Meghani Nagar, Ahmedabad. More details awaited pic.twitter.com/duJTCL1YTn
— OSINT Updates (@OsintUpdates) June 12, 2025

हॉस्टल की बिल्डिंग पर प्लेन क्रैश के वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें देखा जा सकता है कि प्लेन का एक हिस्सा हॉस्टल की बिल्डिंग पर फंसा हुआ है। वहीं बिल्डिंग के आस पास खड़ी बहुत सी कारें भी जलकर खाक हो गई हैं। वडोदरा और गांधी नगर से एनडीआरएफ की तीन-तीन टीमें पहुंच चुकी है और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। अहमदाबाद के ज्वाइंट सीपी जयपाल सिंह राठौर ने कहा कि विमान जिस इमारत पर क्रैश हुआ वो डॉक्टरों का हॉस्टल है। दुर्घटना की जानकारी मिलने के कुछ ही मिनट के भीतर पुलिस और नागरिक प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए और बचाव कार्य में जुट गए।

#WATCH | Multiple agencies involved in rescue and relief operations at the Air India plane crash site in Ahmedabad; Debris with smoke emanating lies spread across the site pic.twitter.com/JZIKERPqHa
— ANI (@ANI) June 12, 2025

फ्लाइट राडार 24 के मुताबिक एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI171 से प्राप्त प्रारंभिक ADS-B डेटा से पता चलता है कि विमान अधिकतम 625 फीट की ऊंचाई पर पहुंच पाया था। हवाई अड्डे की ऊंचाई लगभग 200 फीट है। इसके बाद विमान ने 475 फीट प्रति मिनट की ऊर्ध्वाधर गति से नीचे आना शुरू कर दिया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान हादसे की अभी तक जो भी वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं वो अत्यंत भयाव हैं। शव इस कदर जले हुए हैं कि वो मांस के लोथड़े में बदल गए हैं।