News Room Post

Punjab Congress: सिद्धू की ताजपोशी के पहले अच्छे मूड में नजर आए कैप्टन, जवानों संग थिरकाए पैर

चंड़ीगढ़। पंजाब कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नवजोत सिंह सिद्धू के राज्याभिषेक से ठीक एक दिन पहले पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को सभी सांसदों को शुक्रवार को चाय के लिए आमंत्रित किया इसकी जानकारी मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा कि “पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब कांग्रेस के सभी विधायकों, सांसदों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को शुक्रवार को सुबह 10 बजे पंजाब भवन में चाय के लिए आमंत्रित किया है। वे सभी नई पीपीसीसी टीम की स्थापना के लिए वहां से एक साथ पंजाब कांग्रेस भवन जाएंगे।” बता दें कि शुक्रवार को सिद्धू की पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी होगी। ऐसे में जहां सिद्धू और अमरिंदर सिंह के बीच तकरार चल रही थी, ऐसे में आलाकमान ने पंजाब राज्य की कमान सिद्धू के हाथो में देकर मुख्यमंत्री को नसीहत देने की कोशिश की है। वहीं अब कैप्टन आज से पहले इस बात पर अड़े थे कि सिद्धू जबतक अपने बयानों को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते तबतक वो सिद्धू से मुलाकात नहीं करेंगे।

ऐसे में तय हुआ है कि शुक्रवार को नवजोत सिंह सिद्धू को राज्य का कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाएगा। वहीं इसके लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी न्यौता दिया गया है। जानकारी है कि अमरिंदर सिंह भी इस समारोह में शामिल होंगे। सिद्धू की ताजपोशी से पहले गुरुवार की शाम में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह का एक अलग अंदाज देखने को मिला। बता दें कि सीएम अमरिंदर सिंह Paltan, 2 Sikh के साथ नजर आए।

इस मौके पर अमरिंदर सिंह बड़े हल्के मूड में नजर आए। यहां तक कि उन्होंने जवानों संग अपने पैर भी थिरकाए। इसकी जानकारी देते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने ट्वीट में कहा कि, पंजाब के मुख्यमंत्री जवानों के साथ एक शाम बिताते हुए। सीएम अमरिंदर सिंह के इस अंदाज को देखकर लोगों का कहना है कि लगता है कि पंजाब में बात बन रही है।

Exit mobile version