News Room Post

Ayodhya: कोरोना काल में भी दिन-रात दोगुनी तेजी के साथ चल रहा राम मंदिर निर्माण कार्य, चंपत राय ने दी अहम जानकारी

Ayodhya Work Chamapt Rai

अयोध्या। कोरोना काल में भी अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है। सोमवार को रामजन्म भूमि ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने जानकारी देते हुए कहा कि, मंदिर निर्माण कार्य 24 घंटे चल रहा है, तेजी के साथ चल रहा है। इस दौरान कोरोना वायरस को देखते हुए प्रोटोकॉल का भी ख्याल रखा जा रहा है। बता दें कि निर्माण कार्य को तेजी से करने के लिए 12–12 घंटे के शिफ्ट में कार्य हो रहा है। चंपत राय ने जानकारी दी कि, मंदिर निर्माण के तहत 400 फीट लंबा 300 फीट चौड़ा लगभग 50 फीट गहरे क्षेत्र से मलबा हटाया गया है। वहीं अभी तक लगभग 1 लाख 20 हजार घन मीटर मलबा निकला गया है। मंदिर की बुनियाद भरने का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि, 1 फीट मोटी लेयर बिछाने में और रोलर से कंपैक्ट करने में 4 से 5 दिन का समय लग रहा है। इस गति के साथ अभी तक कुल 4 लेयर का काम पूरा हुआ है।

ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने कहा कि, नींव भराई का काम अक्टूबर माह तक पूरा हो जाएगा। कोरोना काल में मंदिर निर्माण में लगे मजदूरों और कर्मचारियों पर रामलला भगवान की विशेष कृपा बनी हुई है। उन्होंने कहा कि, मंदिर निर्माण में कोरोना महामारी का कोई असर नहीं पड़ा है। निर्माण कार्य में लगे सभी लोग स्वस्थ हैं।

हालांकि मंदिर निर्माण में दो तीन घंटे भारी वर्षा के कारण एक दिन का काम बाधित होता है। चंपत राय ने कहा कि, हमें उम्मीद है अक्टूबर के अंत तक काम हो जाएगा पूरा। जिसमें 50 फुट गहराई भर ली जाएगी। परकोटा सीधा करने को लेकर उन्होंने कहा कि, इसके लिए जितनी जमीन की आवश्यकता थी वह काम हो चुका है। पश्चिम के परकोटे का कोना ठिक होना बाकी है।

Exit mobile version