News Room Post

Tripura Election Exit Polls 2023: त्रिपुरा में फिर कमल खिलने के आसार,जानिए क्या हो सकता है विपक्ष का हाल

नई दिल्ली। त्रिपुरा में किसकी बनेगी सरकार और किसको मिलेगी हार। त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 16 फरवरी को वोटिंग हुई। जबकि राज्य के चुनावी नतीजे 2 मार्च को घोषित किए जाएंगे। इस बार त्रिपुरा की जनता ने चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसका नतीजा है कि राज्य में करीब 90 फीसदी के आस-पास वोटिंग हुई। ऐसे में सबकी निगाहें अब एग्जिट पोल पर टिकी हुई है। लोग ये जानने की कोशिश में त्रिपुरा में किसके सिर ताज सजेगा। क्या राज्य की जनता ने भाजपा गठबंधन को दोबारा सत्ता पर काबिज करवाएगी है या फिर सीपीआई (एम)- कांग्रेस गठबंधन को मौका दिया है। वैसे इस बार त्रिपुरा में त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है।

बता दें कि जी न्यूज़-Matrize एग्जिट पोल ने त्रिपुरा सर्वे किया है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी गठबंधन को 29-36 सीटें मिलने का अनुमान है। यानी कि राज्य में भाजपा का फिर से कमल खिलते दिखाई दे रहा है। राज्य की जनता ने फिर से भाजपा पर भरोसा जताया है। एग्जिट पोल के हिसाब से भाजपा त्रिपुरा में दोबारा सत्ता पर काबिज हो रही है। वहीं जनता ने विपक्ष को जोरदार झटका दिया है। बता दें कि एग्जिट पोल के मुताबिक, सीपीएम गठबंधन को 13-21 सीट प्राप्त हो सकती है। इसके अलावा टिपरा मोथा+ 11-16 और अन्य के खाते में 0-3 सीट आ सकती है। इस एग्जिट पोल के अनुसार मुख्य विपक्षी दल के तौर पर टिपरा मोथा दिखाई दे रही है।

हालांकि ये एग्जिट पोल के अनुमान है। लेकिन त्रिपुरा में किसके सिर साजेगा ताज इसका पता आगामी 2 मार्च को आएंगे। गौरतलब है कि भाजपा ने त्रिपुरा में करीब 2 साल पहले सीएम बिलप्ब देव को सीएम की कुर्सी से हटा दिया था उनके स्थान पर माणिक साहा को राज्य की जिम्मेदारी सौंप दी थी।

Exit mobile version