News Room Post

Chandigarh Municipal Corporation Election Result: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भी कांग्रेस की उड़ी धज्जियां, जानिए क्या है भाजपा का हाल?

नई दिल्ली। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव (Chandigarh Municipal Corporation) के नतीजे सोमवार 27 दिसंबर यानी आज घोषित किए जा रहे हैं। नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है, जबकि कांग्रेस पार्टी इस रेस में काफी पीछे नजर आ रही है। आपको बता दें कि पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव होने वाले है। ऐसे में चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव बेहद खास माना जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि चंडीगढ़ नगर निगम के कुल 35 वार्ड में 24 दिसंबर को मतदान हुए थे। इन वार्ड में कुल 203 उम्मीदवार चुनावी मैदान हैं। बता दें कि साल 2016 में बीजेपी-अकाली दल के गठबंधन ने 26 वार्ड में से 20 में जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस के हाथ महज 4 सीटें आई थी।

नतीजे की बात करें तो अभी तक तो आंकड़े सामने आए है उसमें भाजपा और आप के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है, जबकि देश की सबसे पुरानी पार्टी एक बार फिर इस चुनाव में काफी पीछे नजर आ रही है। आम आदमी पार्टी के चुनान में आ जाने से इस बार मुकाबला त्रिकोणीय दिख रहा है।

अपडेट-

चंडीगढ़ नगर निगम के ताजा नतीजों के अनुसार, AAP 13 सीटों पर विजय हासिल कर चुकी है। वहीं BJP दूसरे पायदान पर है।

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: अबतक ये उम्मीदवार जीते-

फिलहाल चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में अबतक AAP सबसे आगे नजर आ रही है। वह 6 वार्ड में जीत हासिल कर चुकी है। वहीं बीजेपी कड़ी टक्कर देते हुए 5 सीटें जीतकर दूसरे पायदान पर है। इसके अलावा एक बार फिर कांग्रेस इस रेस में बुरी तरह से पिछड़ती दिख रही है। कांग्रेस 2 सीट जीत चुकी है। इसके अलावा अकाली दल 1 सीट चुकी है।

वहीं वोट शेयर की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी सबसे आगे दिख रही है। भाजपा का वोट शेयर 30.24%,  कांग्रेस- 29.44%, आप -27.22%, IND 5.41%, जबकि अन्य – 7.25% वोट शेयर है।

 

चंडीगढ़ नगर निगम के वार्ड नंबर 2 से BJP के महेशइंद्र सिंह सिद्धू जीत गए है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार हरमोहिंदर सिंह लक्की को मात्र 11 वोट से शिकस्त दी।

Exit mobile version