News Room Post

Bihar: नीतीश के मंत्री चंद्रशेखर ने प्लानिंग के साथ किया रामचरितमानस का विरोध!, Video से हुआ खुलासा

नई दिल्ली। बीते दिनों बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने हिंदू के पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी की थी। जिसको लेकर खूब बवाल भी देखने को मिला था। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की खूब आलोचना भी की गई थी। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके बयान से किनारा कर लिया। इतना ही नहीं उनका रामचरितमानस विवाद यूपी तक जा पहुंचा। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य  इसी बीच अब चंद्रशेखर के पोल खोल देने वाले वीडियो सामने आया है जिसमें उनके गुप्त एजेंडा उजागर हुआ है। इसके साथ ही ये भी पता चल रहा है कि पूरी प्लानिंग के साथ बिहार के शिक्षा मंत्री रामचरितमानस का विरोध कर रहे है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व स्पीकर उदय नारायण चौधरी से फोन पर वार्तालाप कर रहे है।

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर। जिन्होंने रामचरितमानस के बारे में विवादित बयान दिया था।इस फोन कॉल के दौरान चंद्रशेखर उदय नारायण को अपना गुप्त एजेंडा समझा रहे है। इसी दौरान वहां खड़े किसी शख्स ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में वो उदय नारायण से कहते है कि, लोगों का कहना है कि भगवान राम ने शबरी के झूठे बेर खाए। इसका मतलब है उनका संदेश है कि जाति-पाति खत्म करो ये बेड़ा गर्क करेगा।

आगे चंद्रशेखर कहते है कि शबरी का बेटा जीतनराम मांझी मुख्यमंत्री बनकर गए तो गंगाजल से धोया। रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति बनकर पत्नी के साथ पुरी गए थे। क्यों नहीं मंदिर में घुसने दिया गया। जाति बनाकर रखना चाहते हो हमको अछूत बनाकर रखना चाहते हो। मंदिर में घुसने नहीं देते हो। हमसे चंदा और वोट लेना चाहते हो। ये तो नहीं  चलने वाला है देश में बहस का मुद्दा बन जाएगा। इस ढंग से बोलने से लोग नाराज नहीं होंगे। भगवान को बचाकर चलिएगा। ये हिंदू समाज हो।

Exit mobile version