News Room Post

Punjab: चन्नी कैबिनेट में विस्तार से पहले कांग्रेस में बवाल, राणा गुरजीत को मंंत्रिमंडल में शामिल करने पर विधायकों ने खोला मोर्चा

Navjot and channi

नई दिल्ली। पंजाब में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले है। लेकिन चुनाव से पहले ही प्रदेश में बड़ी सियासी उठापठक देखने को मिली रही है। पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर सियासी घमासान देखने को मिल रहा है। रविवार को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की कैबिनेट का विस्तार होने वाला है, आज शाम को पंजाब के नए मंत्रियों को शपथ लेनी है। लेकिन इससे पहले एक बार फिर पंजाब कांग्रेस में खींचतान होती दिखाई दे रही है। जिसके बाद अब फिर पार्टी के अंदर बवाल हो दिखा रहा है। दरअसल चन्नी कैबिनेट में आज 7 नए चेहरों समेत कुल 15 मंत्रियों ने शपथ लेनी है। लेकिन 7 नए संभावित चेहरों में राणा गुरजीत सिंह (Rana Gurjeet Singh) का नाम शामिल होने पर अब पार्टी के अंदर बड़ा धमाका हो गया है। पार्टी के 7 विधायक राणा गुरजीत सिंह के खिलाफ हो गए है। इतना ही नहीं विधायकों ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को चिट्ठी लिखकर कैबिनेट में शामिल ना करने की मांग भी कर डाली है।

विधायकों ने सिद्धू को चिट्ठी में लिखकर कहा कि, राणा गुरजीत पर माइनिंग के एक मामले में भ्रष्टाचार के आरोप हैं। इसी आरोप को देखते हुए पंजाब कांग्रेस के विधायकों ने राणा गुरजीत सिंह को मंत्री न बनाने की मांग की है। बता दें कि राणा गुरजीत सिंह अमरिंदर सिंह सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं और उस वक्त उनका नाम रेत माफिया में काफ़ी उभरा था और इतना ही नहीं उनको कैबिनेट से इस्तीफ़ा भी देना पड़ा था।

बता दें कि हाल ही में कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी  को पंजाब के नए सीएम बनाया। चन्नी पंजाब की चमकौर साहिब विधानसभा सीट से विधायक हैं। और वह राज्य के पहले दलित सिख मुख्यमंत्री हैं।

Exit mobile version