News Room Post

Punjab: चरणजीत चन्नी ने ली पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ, ओपी सोनी-सुखजिंदर रंधावा बने Deputy CM

channi..

नई दिल्ली। पंजाब को आज अगला मुख्यमंत्री मिल गया है। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने चरणजीत सिंंह चन्नी को चंडिगढ स्थित राजभवन में सीएम पद की शपथ दिलाई। इसी के साथ पंजाब को पहला दलित मुख्यमंत्री मिल गया है। इसके ठीक बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी राजभवन पहुंच गए हैं। काफी इंतजार के बाद वो राजभवन पहुंचे और उन्होंने चन्नी को सीएम बनने की बधाई भी दी।

चन्नी ने ली पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ

चरणजीत सिंह चन्नी ने सीएम पद की शपथ ले ली है। इसी के साथ पंजाब को पहला दलित मुख्यमंत्री मिल गया है। जो इतिहास में पहली बार हुआ है। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने चन्नी को सीएम पद की शपथ दिलाई।

पंजाब को मिले 2 डिप्टी सीएम

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने कांग्रेस नेता सुखजिंदर एस रंधावा को पद की शपथ दिलाई। कांग्रेस नेता ओपी सोनी ने ली पंजाब के मंत्री पद की शपथ।

राहुल गांधी पहुंचे राजभवन

पंजाब के नए मुख्यमंत्री के तौर पर चरणजीत सिंह चन्नी ने शपथ ले ली है। इसके ठीक बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी अब राजभवन पहुंचें। जिसके बाद उन्होंने और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का नया सीएम बनने पर बधाई दी।

राजभवन पहुंचे कांग्रेस नेता

चंडीगढ़ स्थित राजभवन में कांग्रेस के तमाम नेता पहुंचे, जिनमें चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू, सुनील जाखड़ शामलि हैं। ये शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11:30 बजे के करीब राजभवन में शुरू हुआ।

राहुल गांधी होंगे मौजूद

कांग्रेस नेता हरमिंदर सिंह गिल ने बताया कि राहुल गांधी आज शपथ ग्रहण समारोह में आएंगे।

40 लोगों को शपथ ग्रहण में इजाजत

पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के शपथ ग्रहण समारोह में सिर्फ 40 लोगों को ही इजाजत दी गई। ये शपथ समारोह काफी सादा हुआ। आपको बता दें कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत सादा शपथ ग्रहण समारोह किया गया।

Exit mobile version