News Room Post

Govardhan Puja 2021: छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल कोड़े खाते हुए आए नजर, देखें वीडियो

नई दिल्ली। दीपावली के बाद शुक्रवार को गोवर्धन पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा या अन्न कूट का पर्व हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें गोवर्धन पूजा पर सीएम भूपेश बघेल कोड़े खाते दिखाई दे रहे है। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जंजगिरी गांव में शुक्रवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर भूपेश बघेल ने अपने हाथों पर चाबुक की मार सही। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बैगा समुदाय के सदस्य ने सीएम भूपेश बघेल के हाथों पर 8 बार छड़ी से वार कर रहा है। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से किसी भी तरह की मुसीबतें दूर हो जाती है और जिदंगी में खुशहाली बनी रहती है।

लोगों ने दी प्रतिक्रिया-

सीएम भूपेश बघेल के इस वीडियो के सामने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। रूपेश नाम के एक यूजर ने सीएम बघेल पर तंज कसते हुए लिखा, कांग्रेस और अंधविश्वास साथ-साथ नहीं चलते है। एक अन्य यूजर ने लिखा, राहुल गांधी को अपना नेता बताने वाले के लिए तो ये प्रायश्चित बहुत छोटा है।

 

Exit mobile version