News Room Post

VIDEO: नाव पर सवार थे CM भगवंत मान, तभी बाढ़ के पानी में आने लगा उफान, देखें वीडियो

CM Bhagwant Mann boat

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रही वीडियो में सीएम भगवंत मान एक नाव में सवार दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि नाव में काफी ज्यादा संख्या में लोग सवार हैं। तभी कुछ देर में नाव बीच मझधार में डगमगाने लगती है। हालांकि कुछ देर बाद ही चालक नाव पर नियंत्रण कर लेता है और एक बड़ी घटना को घटित होने से बचा लेता है। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है…

बताया जा रहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए निकले हुए थे। इस दौरान जब मुख्यमंत्री भगवंत मान मोटर बोट में सवार हुए सवार हुए तो उन्हें देखकर बहुत से लोग भी नाव में चढ़ गए। जरुरत से ज्यादा लोगों के सवार होने के बाद मोटर बोट शुरू तो हुई लेकिन बीच मझधार में नाव से काला धुआं निकलने लगा।


वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अधिक संख्या में लोगों सवार होने की वजह से नाव अनियंत्रित हो जाती है। इसे देखकर दूर मौजूद प्रशासनिक अधिकारी भी सगबगा जाते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वोट के पलटने की आशंका को देखते हुए चालक बोट पर नियंत्रण पा लेता है और सभी को सुरक्षित दूसरी तरफ ले जाने में सफल रहता है।

हालांकि यहां सवाल ये खड़े होते हैं जब मोटर बोट में सीएम भगवंत मान के अलावा जरूरत से ज्यादा सवार हुए तो क्यों नहीं अधिकारियों ने इस बात का ध्यान रखा कि कितने लोग मोटर बोट पर मौजूद होने चाहिए। क्यों मोटर बोट की पहले चेकिंग नहीं की गई। अगर इस दौरान किसी तरह का कोई हादसा होता तो इसके लिए जिम्मेदारी किसकी होती?। फिलहाल भगवंत मान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग से इस वीडियो को देखने के बाद अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं…

Exit mobile version