News Room Post

VIDEO: स्कूली बच्चों से मुखातिब हुए CM भूपेश बघेल, की उनसे मजेदार गुफ्तगू, देखिए वीडियो

नई दिल्ली। यूं तो सोशल मीडिया की दुनिया में बेशुमार वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिसमें कुछ वीडियो विवादित रहते हैं, तो कुछ मजेदार, तो कुछ मजाकिया, तो कुछ हैरान करने वाले, तो कुछ परेशान करने वाले। इस बीच एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सामने आया है, जो कि अभी काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं।  हम आपको आगे यह वीडियो दिखाएं, उससे पहले आपको बता दें कि इस वीडियो में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद स्कूली बच्चों के साथ मुखातिब होकर उनसे वार्ता करते हुए नजर आ रहे हैं।

दरअसल, मुख्यमंत्री अपने प्रदेश में स्थित स्कूलों में पहुंचे, जहां वे बच्चों से मुखातिब हुए। इस दौरान बच्चों ने मुख्यमंत्री से अपने जेहन में पल्लवित होते सपनों के बारे में भी विस्तार बताया है। इस दौरान मुख्यमंत्री बच्चों संग हंसी मजाक करते हुए भी दिखें। वहीं, मुख्यमंत्री भी नन्हें बच्चों के जेहन में पल्लवित होते सपनों को नई ऊंचाई देने हेतु उनकी हौसला आफजाई की। फिलहाल उनका यह वीडियो अभी काफी वायरल हो रहा है। लोग इस पर अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं ।

Exit mobile version