News Room Post

कर्नाटक : मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कोरोना को दी मात, अस्पताल से मिली छुट्टी

नई दिल्ली। कोरोनावायरस से संक्रमित कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें सोमवार को यहां एक निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। राज्य सरकार ने एक बयान में यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘‘कोविड-19 से पूरी तरह से उबरने के बाद मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को मणिपाल अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।”

बताते चले कि 77 वर्षीय येदियुरप्पा ने दो अगस्त की रात को बताया था कि कोविड-19 की जांच में वह पॉजिटिव पाए गए और डाक्टरों की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इसके अलावा कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलू ने रविवार को जानकारी दी थी कि वह वायरस से संक्रमित हो गए हैं। मंत्री ने कहा कि वह कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं और एक अस्पताल में उपचार करा रहे हैं।

Exit mobile version