News Room Post

Chandigarh Mayor Election Result 2024: CM केजरीवाल ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर BJP पर बोला हमला, बेईमानी का लगाया आरोप तो लोगों ने ऐसे दिए रिएक्शन

kejriwal

नई दिल्ली। चडीगढ़ मेयर चुनाव के रिजल्ट पर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का रिएक्शन सामने आया है। केजरीवाल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बेईमानी का आरोप लगाया है। सीएम केजरीवाल ने चुनाव में मिली हार के बाद लिखा, ”चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिन दहाड़े जिस तरह से बेईमानी की गई है, वो बेहद चिंताजनक है। यदि एक मेयर चुनाव में ये लोग इतना गिर सकते हैं तो देश के चुनाव में तो ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये बेहद चिंताजनक है।” दिल्ली सीएम के आरोपों पर सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी हैं। लोगों ने केजरीवाल को ही झूठा और बेइमान बताया दिया। वहीं कुछ उनके समर्थन में भी दिखे।

लोगों के रिएक्शन-

निशांत नाम के यूजर ने लिखा, ”केजरीवाल जी, बेईमानी, झूठ, मक्कारी के लिए देश मे कौन जाता है उसे सब जानते है। आपके गठबंधन की आज हवा निकल गई और आप लोग बौखला गए। हार को बर्दाश्त ना कर पाना और सिस्टम पे उंगली उठाना तो आपकीं राजनीति का अहम हिस्सा है। ये बस शुरुआत है ये स्वार्थी और भ्रष्टाचारी गठबंधन आगे भी हारता रहेगा।”

@seriousfunnyguy नाम के यूजर्स ने लिखा, ”देश देख रहा है और समझ रहा है । एक एक कर सभी नकारा पार्टियों को उखाड़ फेंक रहा है।”

वहीं चंडीगढ़ मेयर चुनाव की बात करे तो, लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन को झटका लगा है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने संयुक्त प्रत्याशी को उतारा था। भाजपा के मेयर उम्मीदवार मनोज सोनकर ने 16 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। जबकि कांग्रेस और AAP प्रत्याशी कुलदीप सिंह को 12 वोट मिले। वहीं 8 वोट अवैध घोषित किये गये।

Exit mobile version