News Room Post

CM Manohar Lal: राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों से मुखातिब हुए CM खट्टर, ऐसे बढ़ाया उनका हौसला, कहा- देश का नाम करें रोशन

नई दिल्ली। आपको तो पता ही होगा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर किसी ना किसी मसले को लेकर सुर्खियों के सैलाब में सराबोर रहते ही हैं। उनके द्वारा दिए गए बयान अक्सर अखबारों की सुर्खियों में अपनी जगह बना लिया करते हैं, जिसे हमारे पाठक भी बेहद ही आतुरता से पढ़ने का शौक रखते हैं। अब आप मन ही मन सोच रहे होंगे कि आखिर सीएम मनोहर लाल खट्टर क्या फिर से सुर्खियों के सैलाब में हो गए हैं, जो आप उनके संदर्भ में इस तरह की भूमिकाओं का सैलाब बहाए जा रहे हैं, जरा कुछ खुलकर बताएंगे। तो आपको बता दें कि अभी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं।

 

आपको बता दें कि इस वीडियो में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने वाले बॉक्सिंग के खिलाड़ियों से मुखातिब हुए। उन्होंने खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की तारीफ भी की। उनको शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने आगे कहा कि खिलाड़ी देश का नाम रोशन करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। ध्यान रहे कि इस बार राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन इंग्लैंड में होने जा रहा है, जिसमें विभिन्न देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेने जा रहे हैं।

इसमें भारत के भी कई खिलाड़ी शामिल हैं। उम्मीद है कि इस राष्ट्रमंडल खेल में ये खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करने वाले हैं। अब ऐसे में देखना होगा कि आगामी दिनों में यह राष्ट्रमंडल खेलों में किस खिलाड़ी का कैसा प्रदर्शन रहता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। उधर, अभी मुख्यमंत्री का यह वीडियो भी खासा तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर लोग अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं।

Exit mobile version