News Room Post

West Bengal: सियासी घमासान के बीच मंच पर ममता दीदी ने किया डांस, ट्विटर पर लोगों ने लिए जमकर मजे (वीडियो)

mamata banerjee dance

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2021 (West Bengal Assembly Elections 2021) में होने वाले हैं। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी इन दिनों आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की तैयारियों में जुट गई हैं। इस बीच ममता बनर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें ममता बनर्जी डांस करती नजर आ रही है। दरअसल सीएम ममता कोलकाता में आयोजित एक बांग्ला संगीत मेले में शामिल हुईं। यहां वह हल्के-फुल्के अंदाज में डांस करती नजर आईं। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद ममता बनर्जी अपने डांस को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई।

बता दें कि कार्यक्रम में ममता बनर्जी ने कई लोक कलाकारों को सम्मानित किया, जिसमें संगीतकार, गायक और नृत्य कलाकार शामिल थे। कार्यक्रम में ममता बनर्जी ने संथाली डांसर बसंती हेम्ब्रम को भी सम्मानित किया और उनके साथ डांस करती दिखीं।

28 सेकेंड का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया, तो लोगों की प्रतिक्रिया भी आने लगी। लोगों ने ममता बनर्जी के डांस को लेकर उनकी जमकर खिचाई कर दी।

 

Exit mobile version