News Room Post

CM Nitish on Bageshwar Dham Sarkar: धीरेंद्र शास्त्री पर पहली बार CM नीतीश का आया रिएक्शन, जानिए क्या बोले..

CM Nitish on Bageshwar Dham Sarkar: नीतीश कुमार ने आगे कहा कि मुझे आश्चर्य होता है बोलने की क्या जरूरत है किसी भी धर्म को मनाएं। इसके कोई रूकावट नहीं है। जो भी लोग अपने धर्म की पूजा करना चाहते है वो करें। उसमें कोई रुकावट नहीं है। लेकिन इन सब पर नामकरण करना आश्चर्य की बात है।

Nitish and dhirendra krishna shastri

नई दिल्ली। बागेश्वर धाम के सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Pandit Dhirendra Krishna Shastri) को लेकर इन दिनों बिहार की राजनीति में भूचाल आया हुआ है। एक तरफ जहां भाजपा और हिंदू संगठन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में खड़े हुए है। भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री धीरेंद्र शास्त्री के हनुमंत कथा में शामिल हो रहे है। वहीं दूसरी ओर महागठबंधन सरकार के नेता बागेश्वर धाम सरकार के खिलाफ लगातार हमला बोल रहे है। इसी बीच पहली बार धीरेंद्र शास्त्री पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का रिएक्शन सामने आया है। सीएम नीतीश कुमार ने धीरेंद्र शास्त्री पर जमकर हमला बोला है।

मीडिया से बात करते हुए कहा, ”आजादी की लड़ाई के बाद सबकी सहमति से संविधान बना। राष्ट्र पिता द्वारा किए गए नामकरण को सभी को स्वीकार करना चाहिए। आजादी की लड़ाई हुई। जो (बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री) लोग बोल रहे हैं क्या उनका उस समय जन्म हुआ था? हम लोगों का भी जन्म बाद में हुआ है। हम सब राष्ट्र पिता महात्मा गांधी को मानते हैं। उनके साथ जीतने लोगों ने काम किया। हम उसी के आधार पर काम कर रहे हैं।”

नीतीश कुमार ने आगे कहा कि मुझे आश्चर्य होता है बोलने की क्या जरूरत है किसी भी धर्म को मनाएं। इसके कोई रूकावट नहीं है। जो भी लोग अपने धर्म की पूजा करना चाहते है वो करें। उसमें कोई रुकावट नहीं है। लेकिन इन सब पर नामकरण करना आश्चर्य की बात है। इस देश में 7 धर्म है। पारसी तो बहुत कम है। बाकि जगहों पर हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब लोग है। किसी को दूसरे के धर्म दखल नहीं देना चाहिए। बता दें कि राजधानी पटना के नौबतपुर स्थित तरेत पाली गांव में धीरेंद्र शास्त्री के हनुमंत कथा का आज चौथा दिन है। उनको सुनने के लिए लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ पहुंच रही है।

इससे पहले बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पटना दौरे पर बिहार सरकार में मंत्री तेजप्रताप यादव ने कहा,  वे बाबा बिहारियों को गाली देने का काम कर रहे हैं।…बिहार में कृष्ण राज्य है, यहां महागठबंधन का राज है। भगवान कृष्ण 16 कलाओं से पूर्ण थे और राम जी 14 कला से ही पूर्ण थे…ये सब देश को तोड़ने के लिए राजनीति की जा रही है।

Exit mobile version