नई दिल्ली। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आम श्रद्धालुओं के साथ वीआईवी लोगों का पहुंचना जारी है। आज दो राज्यों हरियाणा और मणिपुर के मुख्यमंत्री महाकुंभ पहुंचे और संगम में डुबकी लगाई। मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने सुबह महाकुंभ पहुंचकर स्नान किया। इसके बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी सपरिवार प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान किया और पूजा अर्चना की। 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में अब तक 38.97 करोड़ लोग संगम स्नान कर चुके हैं।

#Manipur: Chief Minister @NBirenSingh takes a holy dip at the Maha Kumbh Mela in Prayagraj on February 6.#MahaKumbhMela #Prayagyaj pic.twitter.com/NNmFyAORd1
— India Today NE (@IndiaTodayNE) February 6, 2025

संगम स्नान के बाद नायब सिंह सैनी ने कहा, महाकुंभ में इतनी बड़ी व्यवस्था की गई है, जिसके लिए मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट करता हूं, उन्हें धन्यवाद देता हूं। यहां लोगों को किसी प्रकार की कोई समस्या या परेशानी नहीं है। यह महाकुंभ हमारी आस्था और हमारी संस्कृति से लाखों वर्षों से जुड़ा हुआ है। यह सनातन का वो केंद्र है जहां पर लोग श्रद्धा के साथ त्रिवेणी में आकर डुबकी लगाते हैं।

#WATCH | UP: #MahaKumbh2025 | Haryana CM Nayab Singh Saini and family took holy dip at the Triveni Sangam in Prayagraj. pic.twitter.com/AcY72Z5rMv
— ANI (@ANI) February 6, 2025

सैनी बोले, कुछ इस प्रकार के तत्व हैं जो अच्छे कामों में भी बुराई को ढ़ूंढ़ते रहते हैं, मैं सभी श्रद्धालुओं को बधाई देता हूं जो यहां पर आ रहे हैं। प्रयागराज की पवित्र भूमि जहां पर गंगा-यमुना-सरस्वती का संगम है, उस संगम स्थल पर महाकुंभ हो रहा है और उस महाकुंभ में मुझे आने का अवसर मिला है। हमारा हरियाणा प्रदेश विकास की ऊंचाईयों पर जाए, ऐसी प्रार्थना मैंने मां गंगा के चरणों में की है।

VIDEO | Maha Kumbh 2025: A group of 68 Pakistani Hindus have arrived in Prayagraj to take holy dip in Triveni Sangam.

"We are fortunate to have come here from Sindh to take holy dip… the arrangements here are very good. We have got comfortable tent for staying and getting… pic.twitter.com/4Opcc5Yuln
— Press Trust of India (@PTI_News) February 6, 2025

पाकिस्तान से भी महाकुंभ में डुबकी लगाने आए श्रद्धालु
68 पाकिस्तानी हिंदुओं का एक समूह त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करने के लिए प्रयागराज पहुंचा है। इस दल में शामिल पाकिस्तान के सिंध से आए एक श्रद्धालु गोविंद राम मखीजा ने कहा, हम भाग्यशाली हैं कि पवित्र स्नान करने के लिए सिंध से यहां आए हैं। यहां व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं। हमें रहने के लिए आरामदायक तंबू और स्वादिष्ट भोजन मिली है। उन्होंने बताया कि हम 3 फरवरी को पाकिस्तान के सिंध से निकले और 4 फरवरी को बाघा बॉर्डर पार किया था फिर प्रयागराज पहुंचे।