News Room Post

PM Modi Security Breach: CM शिवराज ने किया पीएम मोदी की लम्बी आयु के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप (वीडियो)

shivraj singh

नई दिल्ली। पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा चूक के मामले पर राजनीति तेज हो गई है। इस घटका के बाद से एक ओर भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सरकार पर हमलावर है तो वहीं दूसरी ओर पंजाब की चन्नी सरकार गोल-मोल बयान के सहारे मामले दबाने की कोशिश कर रही है। पीएम के साथ घटी इस घटना की गुंज सुप्रिम कोर्ट में भी गुंजी है जिसपर अब कल सुनवाई होनी है। इस बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम की सुरक्षा के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया है। शिवराज सिंह ने ये जाप गुफा मंदिर में किया। इसके अलावा अब भारतीय जनता पार्टी राजधानी दिल्ली में भी महामृत्युंजय मंत्र के जाप के साथ ही कैंडल मार्च भी निकालेगी।

मिली जानकारी के मुताबिक, इस घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर पीएम मोदी की लंबी उम्र के लिए मंत्र जाप और पूजा करेगी। कुछ नेता झंडेवालान मंदिर भी जाएंगे। जानकारी के अनुसार, शाम को 6 बजे भारतीय जनता पार्टी का युवा मोर्चा एक केंडल मार्च निकालेगा जो कि झंडेवालान मंदिर से होकर कनॉट प्लेस तक जाएगा।


आपको बता दें कि पीएम मोदी बुधवार को कई प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण के अलावा रैली करने पंजाब के फिरोजपुर जा रहे थे। फिरोजपुर में बारिश हो रही थी। इससे वो रोड से जा रहे थे। फिरोजपुर से करीब 30 किलोमीटर पहले कुछ प्रदर्शनकारियों ने एक फ्लाईओवर पर उनका रास्ता रोक लिया। 20 मिनट तक मोदी को इंतजार करना पड़ा और ये उनकी सुरक्षा में गंभीर चूक मानी जा रही है। केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार से घटना के बारे में रिपोर्ट मांगी है।

Exit mobile version