News Room Post

UP: बुआ-बबुआ की सत्ता होती तो राममंदिर और काशीविश्वनाथ कारीडोर का सपना पूरा नहीं होता: CM योगी

Akhilesh, Mayawati and Yogi

नई दिल्ली: अगर कांग्रेस, सपा और बसपा होती तो राममंदिर और काशी विश्वनाथ धाम का सपना कभी पूरा नहीं होता। क्या सपा की सरकार के समय अयोध्या में राममंदिर बन पाता। यह जब सत्ता में थे तब कुछ किया नहीं अब कह रहे हैं कि ये तो हम भी करना चाहते थे। देश दुनिया कोरोना प्रबंधन पर केन्द्र और राज्य सरकार की तारीफ कर रही है लेकिन यह कोरोना काल में क्वारंटीन होने वाली पार्टी के नेता दुष्प्रचार करने में जुटे हैं। वृज क्षेत्र के 65 विधानसभा से जुड़े सभी 28222 बूथअध्यक्ष को संबोधित करते हुए एटा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह बातें कही।


एटा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बूथ सम्मेलन सपा, कांग्रेस और बसपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने विकास कार्यों और राहत कार्यों की अनदेखी करने पर इन पार्टियों को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि जो समाजवादी पार्टी की सत्ता में व्यापारियों का अपहरण करते थे, गरीबों के अनाज को हड़प जाते थे। वह आज मारे-मारे फिर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस, सपा और बसपा होती तो भव्य राममंदिर और काशी विश्वनाथ धाम का सपना कभी पूरा नहीं हो पाता। हमारी सरकार के कार्यों से आप खुश हैं यही काफी है। बुआ-बबुआ नाउम्मीद हैं उन्हें जनता अब नाउम्मीद ही रहने देगी। इन लोगों के पास जब सत्ता थी तब कुछ किया नहीं अब कह रहे हैं कि ये तो हम भी करना चाहते थे।

उन्होंने कहा कि जब कोरोना महामारी थी तब सभी पार्टियां घरों में दुबकी थी अब जब चुनाव आ रहा है तो चौराहों पर बोली बोलते नजर आ रहे हैं। आज हमारी डबल इंजन की सरकार ने मुफ्त राशन वितरण अभियान की डबल डोज शुरू की है। जिससे प्रदेश के लगभग 15 करोड़ लोग लाभान्वित होंगे। पहले भी राशन की देश में कोई कमी नहीं थी। लेकिन पिछली सरकारों की नीयत खराब थी। यही खाद्यान्न पहले खाद्यान्न माफियाओं के पास चला जाता था। वो गरीबों के राशन को बेच देते थे और गरीब टकटकी लगाए देखता रहता था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बहन बेटियोंकी सुरक्षा की जा रही है, कहीं मेडिकल कालेज बन रहा है, कहीं अस्पताल बन रहा है, कहीं बिजली के सब स्टेशन बन रहे हैं, विकास के बड़े-बड़े कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 18 तारीख को इसी वृज क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी जी देश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे की नीवं रखने जा रहे हैं। तब कई नेता कहेंगे यह सपना तो हमने भी देखा था लेकिन बना नहीं पाए। हमारे विकास कार्यों को देखकर कुछ लोगों को विकास को लेकर दौरे पड़ने लगते हैं।

Exit mobile version