News Room Post

Kargil Vijay Diwas 2022: CM योगी ने दी ‘कारगिल विजय दिवस’ की शुभकामनाएं, पाकिस्तान को लेकर यूं कसा तंज

नई दिल्ली। हर साल 26 जुलाई को ‘कारगिल विजय दिवस’ (Kargil Vijay Diwas) के रूप में मनाया जाता है। हर बार की तरह ही इस बार भी विजय दिवस के इस मौके पर जगहों-जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश में भी कारगिल विजय दिवस के मौके पर लखनऊ स्थित कारगिल शहीद स्मृति वाटिका में पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शामिल हुए। उन्होंने लोगों को इस खास दिन की बधाई दी साथ ही पाकिस्तान पर तंज भी कसा।

पाकिस्तान पर बोला हमला

बता दें कि कारगिल विजय दिवस के मौके पर लखनऊ स्थित कारगिल शहीद स्मृति वाटिका में पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा, “कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारत माता के वीर सपूतों के लिए प्रदेश की ओर से नमन। कारगिल युद्ध भी स्वतंत्र भारत का एक ऐसा युद्ध था जो भारत पर पाकिस्तान ने जबरन थोपा था। मई 1999 में कारगिल युद्ध प्रारंभ हुआ था और 26 जुलाई 1999 को यानी आज ही के दिन इस युद्ध में भारत की विजय की घोषणा हुई थी। इस विजय के साथ पाकिस्तान पूरी दुनिया में एक्सपोज हुआ था कि वह भारत के अंदर कैसे घुसपैठ करता है, भारत पर युद्ध जबरन थोपा है, कैसे पाकिस्तान पूरी दुनिया में एक सिरदर्द बना हुआ है।”

मनोज पांडेय का भी किया जिक्र

अपने संबोधन में सीएम ने आगे कैप्टन मनोज पांडेय का भी जिक्र किया और कहा कि, लखनऊ के कैप्टन मनोज पांडेय को परमवीर चक्र (मरणोपरांत) दिया गया। देश के पहले सैनिक स्कूल का नाम भी कैप्टन मनोज पांडे के नाम पर ही रखा गया था जो कि साल 1960 में बना। देश के लिए शहीद होने से बड़ा बलिदान कोई नहीं होता। जिन भी परिवारों ने अपने वीर सपूतों को देश की सेवा के लिए खो दिया, मैं उन सभी परिवारों का ऋणी हूँ साथ ही इसके लिए आश्वस्त करता हूं कि केंद्र और राज्य सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है।”

Exit mobile version