नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय यूरोप दौरे पर गए हैं। यूरोप दौरे के दौरान पीएम मोदी कई यूरोपीय देशों का दौरा कर वहां के राष्ट्रध्य़क्षों से मुखातिब होंगे। इस दौरान वे भारत के हित को ध्यान में रखते हुए मुख्तलिफ यूरोपीय राष्ट्रध्यक्षों से किन-किन मसलों पर वार्ता करते हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। ध्यान रहे कि यूरोप दौरे के पहले दिन आज वे जर्मनी के बर्लिन पहुंचें। जहां वे कई प्रवासी भारतीयों से मुखातिब हुए। उनसे आत्मीयता पूर्वक मिले, जिसके कई वीडियोज प्रकाश में आए हैं। अब एक बार फिर से एक ऐसा ही वीडियो प्रकाश में आया है, जो कि जर्मनी के बर्लिन का बताया जा रहा है, जिसमें कुछ लोग पीएम मोदी की अगवानी में भगवा झंडा फहराते हुए नजर आ रहे हैं।
A flavour of India at the Brandenburg Gate! Have a look… pic.twitter.com/dek31R3aKt
— PMO India (@PMOIndia) May 2, 2022
बहरहाल, ये लोग कौन है, ये साफ नहीं हो रहा है, कतिथ तौर पर यह लोग बर्लिन में रहने वाले प्रवासी भारतीय ही बताए जा रहे हैं, जो कि पीएम मोदी के आने की खुशी का इजहार भगवा झंडा फहराकर कर रहे हैं। बता दें कि इस पूरे वाकये का वीडियो भी प्रकाश में आया है, जो कि अभी सोशल मीडिया पर पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर अलग-अलग तरह से लोग अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं।