News Room Post

Lockdown in Haryana: हरियाणा में सोमवार से 7 दिनों का पूर्ण लॉकडाउन

Coronavirus: राज्य के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज (Haryana Minister Anil Vij) ने रविवार को एक ट्वीट में पूर्ण लॉकडाउन लगाने के निर्णय की घोषणा की। इससे पहले सरकार ने नौ जिलों पंचकुला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, रोहतक, करनाल, हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में सप्ताहांत (वीकेंड) लॉकडाउन का आदेश दिया था।

Lockdown UP

चंडीगढ़। कोरोनावायरस (Coronavirus) के प्रसार की चेन को तोड़ने के लिए हरियाणा सरकार ने सोमवार से एक सप्ताह के लॉकडाउन की घोषणा की है। राज्य के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज (Haryana Minister Anil Vij) ने रविवार को एक ट्वीट में पूर्ण लॉकडाउन लगाने के निर्णय की घोषणा की। इससे पहले सरकार ने नौ जिलों पंचकुला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, रोहतक, करनाल, हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में सप्ताहांत (वीकेंड) लॉकडाउन का आदेश दिया था।

हरियाणा में शनिवार को 13,588 नए कोरोना मामले सामने आए जबकि 125 लोगों ने संक्रमण की वजह से अपनी जान गंवा दी। मरने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। शनिवार को रिकवरी दर 78.70 फीसदी व मृत्यु दर 0.87 प्रतिशत रही।

Exit mobile version