News Room Post

Madhya Pradesh: दिग्विजय का आपत्तिजनक बयान, RSS की तुलना दीमक से की तो लोगों ने लगाई जमकर क्लास

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह अक्सर अपने बेतुके बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। दिग्विजय सिंह केंद्र की मोदी सरकार और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ यानी आरएसएस पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ते है। लेकिन अपने भाषण में वो अक्सर कुछ ऐसा बोल देते है जिसके बाद दिग्विजय सिंह मुश्किलों घिर जाते है। इसी क्रम में दिग्विजय सिंह ने आरएसएस पर निशाना साधने के चक्कर में आपत्तिजनक बयान दे डाला है। उन्होंने कहा कि RSS के लोग दीमक की तरह गुपचुप काम करते हैं। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बयान इंदौर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही। अब इस बयान के बाद दिग्विजिय सिंह मुश्किलों में घिरते दिख रहे है।

वीडियो में दिग्विजय सिंह कह रहे है कि, आप ऐसे संगठन से लड़ रहे है जो ऊपर नहीं देखता लेकिन जिस तरह से जमीन में दीमक किसी वस्तु से लड़ती है उसी तरह से RSS काम करता है। इस दौरान कांग्रेस नेता ने कहा कि, आरएसएस के लोग मुझसे बहस करें। तुम्हारा (आरएसएस का) संगठन है कहां? रजिस्टर्ड संस्था कहां है? ये केवल गुपचुप तरीके से काम करते हैं। हर काम चोरी छिपे करेंगे। खुलेआम कोई काम नहीं करेंगे। गुप्त रूप से बात करेंगे। कानाफूसी करेंगे।

लोगों की प्रतिक्रिया-

वहीं अपने बयान को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा देखने को मिला है। लोगों ने उनकी जमकर खिचाईं की है।

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब उन्होंने आरएसएस को लेकर विवादित बोल बोले हो। इससे पहले वो आरएसएस की तुलना तालिबान से कर चुके है। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर जमकर बवाल भी मचा था। दिग्विजय सिंह के इस बयान की आलोचना भी गई थी।

Exit mobile version