News Room Post

Mamata Banerjee: सलाखों के पीछे पहुंचे कांग्रेस नेता कौस्तव बागची, सीएम ममता के खिलाफ  कर दी थी ऐसी अभद्र टिप्पणी

नई दिल्ली। ममता बनर्जी के खिलाफ एक निजी न्यूज चैनल में विवादास्पद टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता कौस्तव बागची को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कई घंटों की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया है। इससे पहले कौस्तव के खिलाफ लिखित में शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी। जिसके बाद उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी, 354ए, 504, 505, 509, 506 और 153  के तहत केस दर्ज किया गया। वहीं, अब उनके खिलाफ गिरफ्तारी जैसा कदम उठाया गया है। जिस पर कांग्रेस नेता ने बयान जारी कहा कि जब से उपचुनाव में टीएमसी को कांग्रेस के सामने मुंह की खानी पड़ी है, तभी से ममता दीदी कांग्रेस नेताओं को परेशान करने के लिए तरह-तरह की तरकीब ढूंढ रही है।

बता दें कि बीते दिनों उपचुनाव में कांग्रेस से मुंह की खाने के बाद ममता दीदी ने आगामी लोकसभा चुनाव अकेले ही लड़ने का ऐलान किया था। जिसके बाद कांग्रेस में भूचाल आ गया।  ममता के इस ऐलान से विपक्षी एकता को तगड़ा झटका लगा है। उधर, कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी का अन्य कांग्रेस नेताओं ने विरोध किया है। बहरहाल, अब आगामी दिनों में कौस्तव बागची के खिलाफ क्या कुछ कार्रवाई की जाती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी, लेकिन उससे पहले आपको बता दें कि कौस्तव ने  खुद की गिरफ्तारी के बाद ममता बनर्जी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

उन्होंने फेसबुक प्रोफाइल में लिखा है कि आखिरकार मुझे गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन मैं एक बात साफ कह देना चाहता हूं कि कांग्रेस मेरी गिरफ्तारी के बाद चुपी नहीं बैठेगी। हमारी पार्टी सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ मोर्चा  खोलने का मन बना चुका है। उधर, कौस्तव के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि आगामी दिनों में प्रदेश में बड़ा राजनीतिक भूचाल देखने को मिलेगा। ऐसे में यह पूरा माजरा आगामी दिनों क्या रुख अख्तियार करता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Exit mobile version