News Room Post

Coronavirus: प्रियंका गांधी की हो गई फजीहत, सीताराम येचुरी के बेटे के निधन पर सीताराम केसरी को व्यक्त कर बैठी संवेदना

Priyanka Gandhi and sitaram yechury

नई दिल्ली। सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ( Sitaram Yechury) के बेटे की गुरुवार को कोरोनावायरस के कारण मौत हो गई। उनका गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसकी जानकारी खुद सीताराम येचुरी ने सोशल मीडिया के जरिए दी। येचुरी ने पुत्र के निधन की जानकारी देते हुए ट्वीट करते हुए लिखा, बहुत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि कोविड 19 के कारण मैंने अपने बड़े बेटे आशीष येचुरी को खो दिया। मैं उन सभी का आभार जताना चाहता हूं जिन्होंने मुसीबत के समय साथ दिया और जो डॉक्टरों, नर्स, फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर विपरीत परिस्थिति में हमारे साथ खड़े रहे।”

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सीताराम येचुरी के बेटे के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया। लेकिन ट्वीट करते समय प्रियंका गांधी एक बड़ी गलती कर बैठी। जिसके बाद उन्हें एक बार नहीं दो बार उस ट्वीट को डिलीट करना पड़ा।

दरअसल, प्रियंका गांधी ने पहली बार श्रद्धांजलि देने के लिए जो ट्वीट किया, उसमें सीपीएम नेता सीताराम येचुरी की जगह कांग्रेस के दिवंगत नेता सीताराम केसरी का नाम लिख दिया। दूसरी बार में भी प्रियंका गांधी ने अपनी ट्वीट में गड़बड़ कर दी। इस बार उन्होंने श्रद्धांजलि तो दी, लेकिन उस ट्वीट से पहले ‘प्लीज ट्वीट’ लिखा हुआ था, जिससे लोगों ने अंदेशा जताया कि उन्हें किसी ने ट्वीट करने के लिए ये टेक्स्ट दिया था और प्रियंका ने ‘प्लीज ट्वीट’ वाला हिस्सा भी साथ में ट्वीट कर दिया, जबकि वो उनके लिए था।

हालांकि, तीसरी बारी में  प्रियंका गांधी ‘प्लीज ट्वीट’ हटा कर ठीक से श्रद्धांजलि दी। प्रियंका ने लिखा, ‘श्री सीताराम येचुरी और उनके परिवार के लिए मैं गहरी संवेदनाएं जताती हूं। ऐसे कठिन समय में इस्तेमाल करने के लिए कोई शब्द ही नहीं है, बस केवल प्रार्थनाए। आपको इससे उबरने के लिए साहस मिले।’

वहीं प्रियंका गांधी की इस गलती पर सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी जमकर खिचाई कर डाली।

Exit mobile version