News Room Post

UP Polls: क्या ऐसी है कांग्रेस की तैयारी? प्रियंका गांधी के स्वागत को खड़े कार्यकर्ताओं ने ही किरकिरी, वीडियो वायरल

Congress Poster

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले है। इसको लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी। इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी लगातार राज्य का दौरा भी कर रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट के बाहर प्रियंका गांधी के स्वागत में खडे़े दिखाई दे रहे है। साथ ही प्रियंका के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी कर रहे है। खास बात ये है कि जो कांग्रेस कार्यकर्ता प्रियंका गांधी के स्वागत समारोह में खड़े हुए है उनको ये नहीं पता है कि प्रियंका गांधी कौन है। इतना ही नहीं किसी ने प्रियंका गांधी को मुख्यमंत्री बताया, तो किसी ने उनका नाम प्रेमिका गांधी बताया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब रिपोर्टर उनसे प्रियंका गांधी के बारे में पूछता है तो कई कांग्रेस समर्थक उनके बारे में जानते ही नहीं है। हद तो तब हो गई जब जैनुद्दीन नाम के कार्यकर्ता से पूछा कि प्रियंका गांधी कौन है तो पहले वो मायावती नाम बोल देता, फिर बाद में अपनी गलती को सुधारते हुए प्रियंका नाम तो बोल देता है लेकिन प्रियंका को राज्य का मुख्यमंत्री बता डालता है।

नरेंद्र गौतम की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रियंका के स्वागत में खड़े नजर आ रहे है। समर्थकों के हाथ में स्थानीय कांग्रेस उम्मीदवार नरेंद्र गौतम का पोस्टर देखा भी जा सकता है। इसके अलावा रफीक उल अली तो प्रियंका की जगह सोनिया गांधी की नाम बोल देता है। वहीं राम सुमिरन नाम के कार्यकर्ता ने तो भाजपा सांसद मेनिका गांधी नाम कह देता है लेकिन फिर अपनी भूल सुधारने की कोशिश करता है मगर इस वो प्रियंका का नाम प्रेमिका गांधी बोल देता है।

यहां देखिए पूरा वीडियो-

Exit mobile version