News Room Post

Rahul Gandhi: बजट पर राहुल गांधी ने किया ऐसा कमेंट, लोगों ने ले लिए कांग्रेस नेता से जमकर मजे

rahul gandhi comment

नई दिल्ली। आपको तो पता ही होगा कि हर वर्ष 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री की तरफ से संसद में बजट पेश किया जाता है। इसमें आगामी वित्त वर्ष की आर्थिक गतिविधियों का एक समग्र ब्योरा उपलब्ध होता है, जिसमें आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए जहां कुछ बड़े राहतभरे कदम अख्तियार किए जाते हैं,  तो वहीं आगामी आर्थिक दुरूस्ती को ध्यान में रखते हुए कुछ कड़े कदम भी उठाने पड़ते हैं। इस बीच आज यानी की मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री ने संसद में बजट पेश किया। समाज के बड़े तबके के लोगों ने इसका स्वगात किया, तो वहीं कुछ ऐसे भी लोग थे, जिन्होंने इस बजट की आलोचना करने से भी गुरेज नहीं किया।

स्पष्ट है कि इस बजट के संदर्भ में सभी अपनी आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। इस बीच राहुल गांधी के बारे में तो आपको पता ही होगा। मसला चाहे कोई भी क्यों न हो वो पीएम मोदी की घेराबंदी करने से बाज नहीं आते हैं। बस फिर क्या। अब आप ही बताइए कि जब देश का आम बजट पेश होने जा रहा है, तो वो क्या खामोश रहने की गुस्ताखी करेंगे। जवाब स्पष्ट है। बिल्कुल भी नहीं। तो फिर क्या, बिल्कुल तय प्रक्रिआयों के आधार पर राहुल गांधी ने ट्विटर की दुनिया में दस्तक देते ही बजट की आलोचना करने की खातिर एक ट्वीट किया।

राहुल गांधी ट्वीट करने के बाद अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए ट्विटर की दनिया में रूखसत हो गए, लेकिन इसके बाद जो लोगों ने उनकी क्लास लगाई, उसके बारे में जानकर आपके होश फाख्ता हो जाएंगे। चलिए, अब आपको ज्यादा समय जाया न करते हुई सीधा आपको उनके ट्वीट से रूबरू कराए चलते हैं और आपको बताते हैं कि उन्होंने अपने ट्वीट में ऐसा क्या किया कि लोगों का गुस्सा सांतवे आसमान पर पहुंच गया।  आइए, आगे आपको राहुल गांधी के ट्वीट पर आए लोगों की रोषपूर्ण प्रतिक्रियाओं से रूबरू कराए चलते हैं।

यहां देखिए लोगों की प्रतिक्रियाएं 

Exit mobile version