News Room Post

Salman Faces Heat: ट्विटर पोस्ट पर लोगों का निशाना बने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, इस तरह मिली प्रतिक्रियाएं

salman khurshid

नई दिल्ली। राहुल गांधी तो आए दिन अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से तमाम लोगों के निशाने पर रहते हैं। अब उनकी पार्टी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद अपने एक ट्विटर पोस्ट के कारण लोगों का निशाना बने हैं। सलमान ने अपने पोस्ट में लिखा, “हम यूपी में जीतने के लिए लड़ रहे हैं, लेकिन जीतना ही सबकुछ नहीं है। हमें दुनिया में बदलाव लाना है और बदलाव के लिए जीतना है। हमारे विरोधी जातिवाद को बढ़ावा दे रहे हैं और हम मानवता की बात कर रहे हैं। कुछ आइडिया टिके रहने के लिए जन्म लेते हैं। हम ऐसे ही आइडिया हैं।”

अपने इसी ट्वीट पर सलमान खुर्शीद लोगों के निशाने पर आ गए। सलमान खुर्शीद बीते दिनों तब भी लोगों के निशाने पर आए थे, जब उनकी किताब सनराइज इन अयोध्या रिलीज हुई थी। इसमें सलमान खुर्शीद ने हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन बोको हराम और आईएसआईएस से कर दी थी। उनकी इस किताब के बाजार में आने के बाद बजरंग दल के लोगों ने सलमान के नैनीताल वाले घर में तोड़फोड़ और आगजनी की थी। इसके अलावा कई जगह उनके खिलाफ लोग कोर्ट भी गए थे।

और आइए अब देखते हैं कि सलमान खुर्शीद के ट्वीट पर लोगों ने किस तरह उन्हें निशाने पर लिया है।

Exit mobile version