News Room Post

सलमान खुर्शीद का विवादित ट्वीट, राहुल को बताया भविष्य का लोकतंत्र का राजा, लोग बोले- ‘तुम बुद्धि से विकलांग हो गये हो’

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद अपने एक ट्वीट को लेकर सुर्खियों में आ गए है। इसके साथ ही अपने ट्वीट को लेकर उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपनी फजीहत कर डाली। दरअसल शुक्रवार को सलमान खुर्शीद ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भविष्य का लोकतंत्र का राजा बता डाला। जिसके बाद वह ट्विटर पर यूजर्स के निशाने पर आ गए है। लोगों ट्विटर पर उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने शुक्रवार को एक लाइन का ट्वीट करते हुए लिखा, ‘लोकतंत्र के भविष्य का राजा।’ इस ट्वीट में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तस्वीर भी लगाई है।

सलमान खुर्शीद के इस ट्वीट पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने उन्हें जवाब दिया, साथ ही कांग्रेस नेता का मजाक भी उड़ाया।

लोगों ने की सलमान खुर्शीद की खिचाई-

इस ट्वीट के बाद कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लोगों के निशाने पर आ गए है। एक यूजर ने सलमान खुर्शीद पर तंज कसते हुए लिखा, विकलांगों का पैसा खाते-खाते सलमान खुर्शीद तुम बुद्धि से विकलांग हो गये हो, लोकतंत्र में राजा नहीं सेवक चुनना भारत ने अब सीख लिया है। तुम मंजीरा बजाते रहो।

Exit mobile version