News Room Post

Shashi Tharoor: कांग्रेस नेता थरूर ने किया तिरंगे का अपमान तो बिफरे यूजर्स, ऐसे बजा दी बैंड

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर (Congress Leader Shashi Tharoor) अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ जाते है। कभी अपनी इंग्लिश को लेकर, तो कभी महिलाओं के साथ के साथ सेल्फी लेने के चक्कर सोशल मीडिया पर लोगों के हाथों ट्रोल हो जाते हैं। इसी क्रम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपने ट्विटर हैंडल पर कुछ तस्वीर डाली है। जिसमें वो सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अपनी फोटो को लेकर वो सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर आ गए। यूजर्स ने उनकी जमकर बैंड बजा डाली। आपको बता दें कि कांग्रेस नेता थरूर ने जो सेल्फी अपने ट्विटर पर साझा की है। उसमें उन्होंने भारतीय तिरंगे का अपमान किया है। तस्वीर को पर नजर डालेंगे तो शशि थरूर ने तिरंगा को अपने कोट में उल्टा लगा दिया। फिर क्या था जैसे ही उनकी ये फोटो वायरल हुई लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। लोगों ने उनकी जमकर क्लास लगा डाली।

कांंग्रेस सांसद शशि थरूर ने फोटो साझा करते हुए लिखा, और मैंने ऐसी सेल्फी भी लीं जिनमें अन्य लोग शामिल नहीं थे! इसके अलावा अहम बात ये है कि उनके साथ सेल्फी लेते वक्त कोई साथ में नहीं था। जिसको लेकर भी सोशल मीडिया यूजर्स उनकी जमकर मजाक उड़ा रहे है।   

यहां देखिए लोगों के रिएक्शन-

उधर, सेल्फी में भारतीय तिरंगे का अपमान करने पर लोगों का गुस्सा देखने को मिला रहा है। यूजर्स उनकी तस्वीर पर भड़क उठे है।

एक यूजर ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर पर निशाना साधते हुए लिखा, झंडा तो सही लगाना सीखिए थरूर साहब।

प्रिय शशि थरूर जी देश का झंडा तो सीधा लगा लेते, क्या मजबूरी आ गई की देश के झंडे को उल्टा कर दिया है आप ने ? pic.twitter.com/mE2hrTStIx

राजेश साहू नाम के यूजर ने थरूर पर तंज कसते हुए लिखा, पहली बार आपकी चार ऐसी फोटो दिखी है जिसमें कोई मादा नहीं है।

एक यूजर ने लिखा, Finally थरूर साहब आज अकेले हैं फ्रेम में।

Exit mobile version